Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में 200 बेड का अस्पताल बनवाया:BJP विधायक राकेश गोस्वामी बोले– कोई काम कराना बाकी नहीं, पार्टी मेरा टिकट नहीं काट सकती

    12 hours ago

    1

    0

    महोबा सदर से बीजेपी नेता राकेश गोस्वामी लगातार दो बार से विधायक हैं। उनका कहना है कि मैंने यहां 200 बेड का ट्रॉमा सेंटर बनवाने का काम किया। बहुत जल्द वो शुरू हो जाएगा। गोरखगिरि का सौंदर्यीकरण कराया है। मेरे क्षेत्र में कोई ऐसा काम नहीं बचा है जो मैंने न कराया हो। मैं 2027 के लिए फिर से टिकट का दावेदार हूं। भास्कर रिपोर्टर ने MLA राकेश गोस्वामी से बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: 4 साल के अपने कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: देखिए जब व्यक्ति अपना मूल्यांकन स्वयं करता है तो वो अपने को कभी कम नंबर नहीं देता है तो निश्चित तौर पर आप मेरे से मेरा मूल्यांकन कराएंगे तो मैं 10 में से 10 नंबर दूंगा। बाकी जनता ही रिजल्ट बताती है। सवाल: क्षेत्र में सबसे बड़ा काम कौन सा कराया है? जवाब: सबसे बड़ा काम था ट्रामा सेंटर और 200 बेड के हॉस्पिटल का। क्योंकि उसकी वजह से मेडिकल कॉलेज नहीं बन पा रहा था। मैंने सबसे पहले यहां 200 बेड का हॉस्पिटल ट्रामा सेंटर पास कराया। जिसका काम चल रहा है। जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके अलावा, गोरखगिरि का सौंदर्यीकरण हो, फोर लेन रिंग रोड का काम हो, कई काम ऐसे हैं जो लगातार अपने क्षेत्र में कराए हैं। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभारी हूं कि मैंने जो भी यहां की जनता के लिए मांगा, उन्होंने मेरी मांग को माना। सवाल: ऐसा कौन सा काम जिसे आप नहीं करा पाए? जवाब: अभी मेरे पास समय है, जो और भी काम समझ में आयेंगे उसे कराऊंगा। ऐसी कोई टीस, ऐसा कोई काम नहीं है जो जनता ने अपने अपेक्षा की हो और मैंने न कराया हो। अभी मेरे पास समय है और मैं सोचता हूं कि आगे मुझे पांच साल और काम करने को मौका मिलेगा। सवाल: इस बार क्या फिर आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: टिकट तय करना पार्टी हाई कमान का काम है। लेकिन मैं निश्चित तौर पर दावेदार हूं और टिकट मिलेगा। मेरे साथ कोई ऐसी डी–मेरिट नहीं जुड़ी है। मेरी जनता मुझसे खुश है। क्षेत्र में मेरे साथ ऐसा नहीं है कि पार्टी मेरे बारे में विचार न करें या मुझे दोबारा लड़ाने का विचार त्याग दे। सवाल: 2027 में उम्मीद रखें कि फिर राकेश गोस्वामी जनता के बीच में होंगे? जवाब: ये जनता के ऊपर है, ईमानदारी से सेवा की होगी तो जनता मेरे काम काज से खुश होगी। ऐसे में निश्चित तौर पर मुझे फिर से आशीर्वाद देगी और 2027 में विजय हासिल होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में SI भर्ती परीक्षा:भईयन मिश्रा ने की अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क ठहरने-भोजन की व्यवस्था
    Next Article
    धोबिया आश्रम में चिड़ियाघर स्थापना की कवायद तेज:हरदोई में वन और राजस्व विभाग ने संयुक्त सर्वेक्षण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment