Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में असम सीएम का पुतला जलाने की कोशिश:पुलिस ने छीना पुतला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की सरकार विरोधी नारेबाजी

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मामा भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुतला छीन लिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। यह प्रदर्शन महोबा शहर के फतेहपुर बजरिया में हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ता असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज थे। अखिल भारतीय कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मामा भारती के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। वे हाथों में असम के मुख्यमंत्री का पुतला लिए हुए थे। जैसे ही कांग्रेसी पुतला दहन की ओर बढ़े, वहां पहले से मौजूद कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए महिला जिलाध्यक्ष के हाथ से पुतला छीन लिया। पुतला छीने जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए। मीडिया से बात करते हुए मामा भारती ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए प्रशासन का सहारा ले रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी, लॉकडाउन और कोरोना के नाम पर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के कारण पुतला दहन नहीं हो सका, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "राहुल गांधी जिंदाबाद" और सरकार विरोधी नारों से पूरे इलाके को गुंजायमान कर दिया। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, और इस प्रदर्शन ने स्थानीय राजनीति में गर्माहट ला दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में मनरेगा मजदूरों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य:1.33 लाख में से 1.14 लाख का सत्यापन, बिना KYC काम मुश्किल
    Next Article
    अमेठी में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन:12.48 लाख कुल वोटर, 2.67 लाख अपात्र वोटर हटे, 77 हजार नए नाम जुड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment