Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन:12.48 लाख कुल वोटर, 2.67 लाख अपात्र वोटर हटे, 77 हजार नए नाम जुड़े

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है, जिसमें कुल 12 लाख 48 हजार 120 मतदाता दर्ज किए गए हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन और शुद्ध करने का कार्य पूरा किया गया है। अभियान की शुरुआत में जिले में कुल 14 लाख 36 हजार 528 मतदाता पंजीकृत थे। जांच और सत्यापन के बाद 2 लाख 67 हजार 241 अपात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। ड्राफ्ट प्रकाशन के समय 11 लाख 69 हजार 287 मतदाता सूची में शामिल थे। अंतिम सूची में 77 हजार 797 नए मतदाताओं को शामिल किया गया है, जबकि 1,110 मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए हैं। इसके अलावा, 14 हजार 480 मतदाताओं की प्रविष्टियों का शुद्धिकरण भी किया गया, जिससे सूची अधिक सटीक बन सके। DM संजय चौहान ने बताया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण एक सतत प्रक्रिया है और यह आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल होने से रह गया हो या कोई त्रुटि हो, तो वे संबंधित कार्यालय में आवेदन कर संशोधन करा सकते हैं। विधानसभावार मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है- तिलोई में 3,06,621, जगदीशपुर में 3,30,028, गौरीगंज में 3,06,077 और अमेठी में 3,05,394 मतदाता दर्ज किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में असम सीएम का पुतला जलाने की कोशिश:पुलिस ने छीना पुतला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की सरकार विरोधी नारेबाजी
    Next Article
    मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में अमेठी जनपद शीर्ष 15 पर:डीएम-सीडीओ के प्रभावी अनुश्रवण से योजनाओं के क्रियान्वयन में हुआ सुधार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment