Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में बहू ने परिवार संग सास-पति को पीटा:घर जमाई न बनने के विवाद में सड़क पर हुई मारपीट, मां-बेटा घायल

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा में एक बहू ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर बीच सड़क पर सास और पति की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने से बच रही है। यह घटना महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के डाक बंगला चौराहे पर हुई। पीड़ित परिवार मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला का रहने वाला है। अजय लखेरा अपनी बीमार मां सुषमा का इलाज कराने झांसी जा रहे थे। महोबा में बस से उतरकर नाश्ता करते समय बहू अंजलि के मायके वालों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि बहू अंजलि, उसके माता-पिता और भाई-बहनों ने अचानक हमला कर दिया। इस मारपीट में सास सुषमा और पति अजय को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनसे 7 हजार रुपये नकद और सोने का लॉकेट छीन लिया गया। पीड़ित अजय के पिता संतोष लखेरा ने बताया कि अजय की शादी साल 2022 में महोबा की अंजलि से हुई थी। शादी के बाद से ही अंजलि अपने पति पर महोबा में 'घर जमाई' बनकर रहने का दबाव बना रही थी। बात न मानने पर विवाद बढ़ा और मामला न्यायालय तक पहुंच गया। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा है। उनका आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं, शहर कोतवाली पुलिस ने इसे आपसी कहासुनी और मारपीट का मामला बताया है। पुलिस ने लूट के दावों को संदिग्ध मानते हुए जांच की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंटरनेशनल अबेकस कॉम्पिटिशन में बरेली का परचम:9 चैंपियंस ट्रॉफी सहित जीते कुल 45 मेडल, प्रतियोगिता में 52 देश शामिल
    Next Article
    नौबस्ता में बेकरी में आग लगी:फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने 30 मिनट में पाया काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment