Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटरनेशनल अबेकस कॉम्पिटिशन में बरेली का परचम:9 चैंपियंस ट्रॉफी सहित जीते कुल 45 मेडल, प्रतियोगिता में 52 देश शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली के बच्चों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दिमाग के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है। 'ब्रेन चैंपियंस' के नन्हे उस्तादों ने इंटरनेशनल अबेकस कॉम्पिटिशन में इतिहास रच दिया है। इस ऑनलाइन मुकाबले में दुनिया भर के 52 देशों के लगभग 50,000 बच्चों ने पार्टिसिपेट किया था, जिसमें बरेली के बच्चों ने अपनी गणितीय गणना (Calculation) से सबको हैरान कर दिया। सॉफ्टवेयर की निगरानी में हुआ कड़ा मुकाबला यह प्रतियोगिता पूरी तरह से कैलकुलेशन की काबिलियत पर आधारित थी। इसे बेहद पारदर्शी और 'फूल प्रूफ' बनाने के लिए खास सॉफ्टवेयर के जरिए मॉनिटर किया गया। इतनी कड़ी निगरानी और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के बावजूद बरेली के 9 बच्चों ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके अलावा शहर की झोली में 14 गोल्ड और 22 सिल्वर मेडल भी आए हैं। इन नन्हे सितारों ने जीता सबका दिल कक्षा 1 के जेबीएस के आयांश अग्रवाल और कक्षा 3 के डीपीएस के अदम्य ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इनके साथ ही रेयांश पर्चानी, सामर्थ वर्मा, वान्या सेठी, आरव बलियान, सनव पाल, कोविड कृष्णा और आदित्य श्रीवास्तव ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर बरेली का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया। गोल्ड और सिल्वर मेडल्स की लगी झड़ी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले बच्चों में रुद्रम, अद्विक, दृष्टया, कार्तिक, आदविक साहू, जेनिथ, श्रेष्ठ, सृष्टि, आदविक सिंह, दिवा राजानी, माहिर, खुशी, शारानया और शिनोय शामिल रहे। वहीं, सिल्वर मेडल जीतने वाले 22 बच्चों की सूची में धनविन, आरुष, मेदांश, आदविक, ग्रीवा, बानी, शब्द, यश, सिद्धि, उत्कर्ष मनन, ओनिश, आराध्य, अर्चित, आदिश, रिद्धि, गनिष्का, हितान्श, चारु, प्रिशा, शानवी और कृष्णा के नाम रहे। पढ़ाई के साथ स्किल डेवलपमेंट पर जोर 'ब्रेन चैंपियंस' इंस्टीट्यूट के सौजन्य से इन बच्चों ने इस इंटरनेशनल मंच पर अपनी जगह बनाई। यह संस्थान बच्चों की स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ उनके स्किल डेवलपमेंट पर विशेष काम करता है। प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन के दौरान बच्चों की कामयाबी देखकर माता-पिता के चेहरे खिले हुए थे और उनमें भारी उत्साह नजर आया। होली पर बच्चों ने मेडल और ट्रॉफी जीतकर रंगों के इस पर्व को और भी रंगीन कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में जालसाजों ने महिला को ठगा:पंतजली ऑर्डर के नाम पर महिला से 84 हजार का किया फ्रॉड
    Next Article
    महोबा में बहू ने परिवार संग सास-पति को पीटा:घर जमाई न बनने के विवाद में सड़क पर हुई मारपीट, मां-बेटा घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment