Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में बस परिचालक ने महिला यात्री से की अभद्रता:कानपुर जा रही थी रोडवेज बस, बकाया 20 रुपए मांगने पर विवाद

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा में रोडवेज की एक अनुबंधित बस कानपुर जा रही बस में तैनात परिचालक ने शराब के नशे में महिला यात्री से अभद्रता की। यह घटना तब हुई जब महिला ने टिकट के बकाया 20 रुपए वापस मांगे। इस घटना का वीडियो सामने आया है। यह मामला महोबा से कानपुर जा रही अनुबंधित बस संख्या UP 95 T 4193 का है। आउटसोर्सिंग के जरिए तैनात परिचालक उदय प्रकाश शराब के नशे में था। महिला यात्री ने 50 रुपये देकर 30 रुपये का टिकट लिया था, लेकिन परिचालक ने उसे शेष 20 रुपये वापस नहीं किए। जब महिला ने अपने पैसे मांगे, तो नशे में धुत परिचालक ने उससे बदतमीजी शुरू कर दी। बस में मौजूद अन्य यात्रियों और स्वयं चालक ने भी परिचालक को महिला के पैसे लौटाने के लिए समझाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। काफी मशक्कत के बाद महिला को उसके पैसे वापस मिले। इसी बीच, क्षेत्रीय चेकिंग दल ने बस को रोका और जांच के दौरान परिचालक को शराब के नशे में पाया। यात्रियों ने इस तरह के कर्मचारियों की तैनाती को यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बताया है। इस मामले पर महोबा डिपो के केंद्र प्रभारी एम.पी. लखेरे ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय चेकिंग दल की रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। लखेरे ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान नशेबाजी और महिला यात्रियों से अभद्रता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा अजय गोंड की डूबने से हुई थी मौत:बस्ती में डायटम रिपोर्ट में पुष्टि, पुलिस बोली- खुद नदी में कूद गए थे
    Next Article
    कोहना में FORTUNER और BMW में जोरदार भिड़ंत:100 की स्पीड में भाग रही थी कार, 42 बार हो चुका है चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment