Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा अजय गोंड की डूबने से हुई थी मौत:बस्ती में डायटम रिपोर्ट में पुष्टि, पुलिस बोली- खुद नदी में कूद गए थे

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती में परशुरामपुर थाने में तैनात एसएसआई अजय कुमार गोंड की डायटम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत पानी में डूबने से हुई थी। पुलिस का कहना है दरोगा अजय गोंड खुद नदी में कूदे थे। एसएसआई अजय कुमार गोंड 5 फरवरी की शाम ड्यूटी के दौरान परशुरामपुर थाने से निकले थे। अगले दिन 6 फरवरी को उनकी बाइक बस्ती में कुआनो नदी के किनारे मिली थी। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने तीन दिनों तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 8 फरवरी की शाम अयोध्या जनपद के दर्शननगर चौकी क्षेत्र के तिघुरा माझा गांव में सरयू नदी में एक शव मिला। पुलिस ने उसकी पहचान अजय गोंड के रूप में की। डीआईजी संजीव त्यागी ने पुष्टि की कि डायटम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना पाया गया है। डीआईजी संजीव त्यागी ने यह भी बताया कि कुछ मछुआरों ने बयान दिया है कि उन्होंने दरोगा को नदी में कूदते देखा था। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति से पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में दो अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर:13 हजार वर्ग मीटर अवैध कालोनियों पर प्राधिकरण ने की ध्वस्तीकरण कार्रवाई
    Next Article
    महोबा में बस परिचालक ने महिला यात्री से की अभद्रता:कानपुर जा रही थी रोडवेज बस, बकाया 20 रुपए मांगने पर विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment