Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में चना काटने गई महिला की संदिग्ध मौत:शरीर पर गहरे घाव, सर्प के काटने की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा में चना की फसल काटने गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने इसे सर्पदंश बताया है, लेकिन महिला के शरीर पर मिले गहरे घावों ने मामले को संदिग्ध बना दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना महोबा जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलबई में हुई। मृतका की पहचान 50 वर्षीय श्यामवती रैकवार के रूप में हुई है, जो एक बेवा थीं। वह चना की फसल काटने के लिए खेत गई थीं, जहां उनका शव रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका के पुत्र नीरज का कहना है कि उनकी मां की मौत सर्पदंश से हुई है। हालांकि, महिला के शरीर पर एक गोल आकार का गहरा घाव मिला है, जो सामान्य सर्पदंश के घाव से मेल नहीं खाता। इतना ही नहीं, घाव के पास ब्लाउज के जले होने जैसे निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि फिलहाल ग्राम प्रधान द्वारा सर्पदंश की बात कही जा रही है, लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मृतका अपने पीछे दो विवाहित बेटियां और तीन पुत्रों को छोड़ गई हैं। इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में फर्जी टिकट बेचते दो फैसिलिटेटर गिरफ्तार:बाहरी स्रोतों से छपे टिकट बेचकर रेलवे राजस्व को पहुंचा रहे थे नुकसान, FIR दर्ज
    Next Article
    लखनऊ में जून 2027 से पहले नहीं बढ़ेंगे वार्ड:जनगणना के चलते नगर निगम के अधिकार फ्रीज हैं, 4 नए जोन बनाने की थी तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment