Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में फर्जी टिकट बेचते दो फैसिलिटेटर गिरफ्तार:बाहरी स्रोतों से छपे टिकट बेचकर रेलवे राजस्व को पहुंचा रहे थे नुकसान, FIR दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के प्रयागराज मंडल में फर्जी टिकट बेचने वाले दो एटीवीएम (ATVM) फैसिलिटेटरों को पकड़ा गया है। रेलवे प्रशासन और सतर्कता विभाग (विजिलेंस) की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और रेलवे राजस्व को नुकसान पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। यह मामला 21 मार्च 2026 को तब सामने आया, जब रेलवे प्रशासन को प्रयागराज स्टेशन से फर्जी टिकट जारी होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना की गंभीरता को देखते हुए प्रयागराज मंडल के अधिकारियों ने एक विशेष टीम का गठन किया। 21 और 22 मार्च को तकनीकी और फील्ड स्तर पर गहन जांच की गई, जिसमें संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि हुई। सोमवार 23 मार्च को प्रयागराज मंडल के वाणिज्य विभाग और एनसीआर मुख्यालय की सतर्कता टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान दो एटीवीएम फैसिलिटेटर गौरव पाण्डेय और विनय शुक्ला को फर्जी टिकट बेचते हुए पकड़ा गया। जांच में पता चला कि ये आरोपी कमीशन के लालच में यात्रियों से धोखाधड़ी कर रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रेलवे के अधिकृत सिस्टम के बजाय बाहरी स्रोतों से फर्जी टिकट प्रिंट करवा रहे थे। वे इन टिकटों को यात्रियों को असली बताकर बेचते थे। इस धोखाधड़ी से न केवल यात्रियों को नुकसान हो रहा था, बल्कि रेलवे के राजस्व को भी भारी क्षति पहुंच रही थी। इस मामले में फर्जी टिकट प्रिंट करने वाले बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब तक की जांच में किसी भी रेलकर्मी की संलिप्तता सामने नहीं आई है। हालांकि, सतर्कता टीम इस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही है, ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके ठिकानों का पता लगाया जा सके। प्रयागराज मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत काउंटरों या आधिकारिक ऐप से ही टिकट खरीदें। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध तरीके से टिकट बेचता दिखे, तो तत्काल रेलवे हेल्पलाइन पर इसकी सूचना दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिट्टी लदे ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत:गाजीपुर में परिजनों ने सड़क जाम की, ड्राइवर की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
    Next Article
    महोबा में चना काटने गई महिला की संदिग्ध मौत:शरीर पर गहरे घाव, सर्प के काटने की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment