Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में गहराया जल संकट, एक सप्ताह से पानी नहीं:भटीपुरा-समद नगर में बच्चे पढ़ाई छोड़ पानी लाने को मजबूर

    7 hours ago

    1

    0

    महोबा में जल संकट गहरा गया है। भटीपुरा और समद नगर जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित है। जल निगम के रोस्टर के बावजूद इन क्षेत्रों में पानी नहीं आ रहा है, जिससे निवासी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। स्थिति यह है कि स्कूली बच्चे पढ़ाई छोड़कर एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। जल निगम ने दो दिन की कटौती का रोस्टर जारी किया था, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी इन इलाकों में पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। मोहल्ला भटीपुरा, मकनियापुरा और समद नगर में स्थिति विशेष रूप से गंभीर है, क्योंकि ऊंचाई पर स्थित घरों तक पानी का दबाव कम होने के कारण आपूर्ति नहीं पहुंच पा रही है। समद नगर के निवासियों ने बताया कि यहां बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन केवल 2 इंच की है। स्थानीय निवासी शौकत अली और रहमत के अनुसार, रास्ते में कुछ लोग टुल्लू पंप लगाकर 3 इंच के पाइप से पानी खींच लेते हैं। इससे ऊपर के घरों तक पानी का दबाव कम हो जाता है और आपूर्ति बाधित होती है। मोहल्ले के लोग इस पाइपलाइन को कम से कम 8 इंच का करने की मांग कर रहे हैं। देखें, 10 तस्वीरें… मुन्नी, अजीम और बेबी सहित दर्जनों निवासियों का कहना है कि वे पानी के लिए पूरी तरह दूसरों पर निर्भर हैं। मोहल्ले के हैंडपंप या तो खराब पड़े हैं या उनका पानी खारा होने के कारण पीने योग्य नहीं है। लोगों को प्यास बुझाने के लिए एक किलोमीटर दूर पैदल जाना पड़ रहा है। शकीला ने बताया कि पानी की व्यवस्था में लगने वाले समय के कारण बच्चों की स्कूल की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। हुस्नाजहां और कमरून ने शिकायत की है कि नगर पालिका प्रशासन से बार-बार टैंकर भेजने की गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जनप्रतिनिधियों की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने से जनता में आक्रोश है। मोहल्ले के लोग प्रशासन से तत्काल टैंकरों की व्यवस्था करने या जर्जर पाइपलाइन को बदलकर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में सदर एसडीएम शिव ध्यान पांडेय ने बताया कि पेयजल आपूर्ति में सुधार किया जा रहा है और गुरुवार से पानी आने लगेगा। उन्होंने स्वीकार किया कि ऊंचाई वाले इलाकों में समस्या बनी हुई है, जिसके निदान के लिए जल निगम को निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उरई में Safer Internet Day-2026 कार्यशाला आयोजित:डिजिटल सुरक्षा और AI के जिम्मेदार उपयोग पर जोर
    Next Article
    ''सिंह हई हम, अंखिया निकाल लेब...'':कानपुर की तरह अब मऊ में भी जातीय पहचान की धौंस का VIDEO, RPF जवान को पार्सल अधीक्षक ने धमकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment