Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में किसानों ने निकाली बाइक रैली:चकबंदी में गड़बड़ी और भू-माफियाओं पर लगाया आरोप

    15 hours ago

    1

    0

    महोबा में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने जैतपुर से कुलपहाड़ तक किसान जागरण बाइक रैली निकाली। किसानों ने चकबंदी विभाग और भू-माफियाओं पर हजारों एकड़ सरकारी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। बुंदेलखंड के महोबा जनपद में किसानों ने अपनी जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी के नेतृत्व में यह बाइक रैली कुलपहाड़ तहसील पहुँची, जहाँ किसानों ने एक पंचायत का आयोजन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, कुलपहाड़ नगर पंचायत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भू-माफियाओं और अधिकारियों की मिलीभगत से लगभग 2,000 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। इसमें तालाब, बंजर भूमि, नाले और वन विभाग व सिंचाई विभाग की जमीनें भी शामिल हैं, जिन पर अवैध तरीके से चकबंदी कर दी गई। किसानों ने आरोप लगाया कि राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कर गरीब किसानों की सड़क किनारे की कीमती जमीन पर अवैध 'उड़ान चक आदेश' जारी कर भू-माफियाओं को लाभ पहुँचाया गया। नक्शे की आकृतियों में गड़बड़ी और किसानों के कुओं, पेड़ों व बोरिंग को दर्ज न करने जैसे कई मामले सामने आए हैं। कई वाद न्यायालयों में लंबित होने के बावजूद नियम विरुद्ध तरीके से धारा 52/1 का नोटिफिकेशन करवा दिया गया। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष स्वामी प्रसाद राजपूत और अन्य नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों ने फसल बीमा घोटाले और चकबंदी की धांधली जैसे मुद्दों पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में बीए की छात्रा लहूलुहान मिली:गले पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष की बहन को जिंदा जलाया:फर्रुखाबाद में नकाबपोश पर पेट्रोल डालने का आरोप, गंभीर हालत में इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment