Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष की बहन को जिंदा जलाया:फर्रुखाबाद में नकाबपोश पर पेट्रोल डालने का आरोप, गंभीर हालत में इलाज जारी

    17 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र के जिजपुरा गांव में मंगलवार को एक 21 वर्षीय युवती को कथित तौर पर जिंदा जला दिया गया। परिजनों का आरोप है कि एक नकाबपोश युवक ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाई। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़िता की पहचान स्वर्गीय महेंद्र कुमार की पुत्री नीलम के रूप में हुई है। घटना के समय नीलम अपने घर से करीब 100 मीटर दूर खेत पर बनी एक झोपड़ी में गई थी, जहां घरेलू सामान रखा जाता है और मवेशी बांधे जाते हैं। अस्पताल में नीलम ने बताया कि जब वह झोपड़ी पर थी, तभी एक लंबा व्यक्ति, जिसने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था, वहां पहुंचा। उसने पहले नीलम के साथ मारपीट की और फिर उस पर डीजल डालकर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सीएचसी के डॉक्टर जितेंद्र बहादुर ने जानकारी दी कि युवती शत-प्रतिशत जल चुकी है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी और सिटी इंचार्ज सोमवीर सिंह सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है और घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। नीलम अपने पांच भाइयों में इकलौती और सबसे छोटी बहन है। वह भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष की बहन भी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में किसानों ने निकाली बाइक रैली:चकबंदी में गड़बड़ी और भू-माफियाओं पर लगाया आरोप
    Next Article
    चंदौली महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर:छात्रों को ट्रैफिक नियमों के पालन की शपथ दिलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment