Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में महापंचायत में साध्वी प्राची का विपक्ष पर हमला:बोलीं- लव जिहादियों के लिए 'नो जेल, नो बेल', सीधा हूरों से मेल

    3 hours ago

    2

    0

    महोबा में हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति की ओर से टूरिस्ट बंगला इलाके में विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। पूरा इलाका नारों और समर्थकों की मौजूदगी से गूंजता रहा। आयोजकों ने मुख्य अतिथि साध्वी प्राची का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। महापंचायत को संबोधित करते हुए साध्वी प्राची ने लव जिहाद के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा, “नो जेल, नो बेल, लव जिहादी का सीधा 72 हूरों से मेल।” उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस मुद्दे पर सख्त कानून बनाया जाए और आरोपियों की संपत्ति जब्त की जाए। पीएम मोदी से कड़े कानून की मांग साध्वी प्राची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लव जिहाद के खिलाफ कठोर कानून बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर सख्ती जरूरी है ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अपने भाषण में साध्वी प्राची ने मदरसों को लेकर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि जहां हिंदू बच्चे पढ़-लिखकर देश निर्माण में लगे हैं, वहीं मदरसों से लव जिहाद जैसी साजिशें सामने आ रही हैं। अखिलेश यादव पर साधा निशाना पत्रकारों से बातचीत में साध्वी प्राची ने विपक्ष पर भी हमला बोला। खासतौर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए उन्होंने महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया, लेकिन कुछ लोग हिंदू महिलाओं का हक छीनना चाहते हैं। 2014 की घटना का किया जिक्र साध्वी प्राची ने अपने संबोधन में 2014 की एक घटना का भी उल्लेख किया, जब महोबा में तत्कालीन सरकार द्वारा जगतगुरु रामभद्राचार्य की कथा पर रोक लगाए जाने का आरोप लगा था। उन्होंने कहा कि यह देश संस्कारों और मातृशक्ति के सम्मान का है और महिलाओं का अपमान करने वालों को जनता जवाब देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ता से अभद्र व्यवहार पर विवाद:मिर्जापुर बार एसोसिएशन ने आज बुलाई आपात बैठक, बनेगी आगे की रणनीति
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में दहेज हत्या, पति-सास-ससुर दोषी:अपर सत्र न्यायाधीश ने तीनों को जेल भेजा, 20 अप्रैल को सजा पर सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment