Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा:बस स्टैंड पर हमला, एक आरोपी को लोगों ने पकड़ा, दूसरा फरार

    14 hours ago

    1

    0

    महोबा के शहर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को प्राइवेट बस स्टैंड के पास लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया गया। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए एक हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चंदेल पेट्रोल पंप के पास हुई वारदात घटना समदनगर स्थित चंदेल पेट्रोल पंप के पास की है। 20 वर्षीय उमंग ठाकुर अपने रास्ते से गुजर रहे थे, तभी अंकित यादव और रामकिशोर पंडित ने उन्हें रोककर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से उमंग संभल नहीं सके और जमीन पर गिर पड़े। आरोप है कि दोनों हमलावरों ने उन्हें लाठी-डंडों से तब तक पीटा, जब तक वह गंभीर रूप से घायल नहीं हो गए। उमंग की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ को आता देख आरोपी भागने लगे। लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। अस्पताल में भर्ती, मेडिकल परीक्षण सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल उमंग को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने मेडिकल परीक्षण किया, जिसमें शरीर पर कई चोट और गहरे जख्मों के निशान पाए गए। पहले भी हो चुकी थी मारपीट पीड़ित उमंग ने बताया कि कुछ समय पहले ऊदल चौक पर भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस समय आपसी समझौता हो गया था, लेकिन आरोपी पक्ष रंजिश रखे हुए था। बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था और दबंगों के मन से पुलिस के खौफ को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या जेल से कैदी फरार, रामपुर जेल अलर्ट:दीवारों पर कटीले तारों की बैरिकेडिंग शुरू, अधीक्षक बोले- सुरक्षाकर्मी मुस्तैद
    Next Article
    कानपुर में हाईवे पर पलटा सरिया लदा ट्रैक्टर:टायर फटने से हादसा, चालक-3 मजदूर सुरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment