Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में हाईवे पर पलटा सरिया लदा ट्रैक्टर:टायर फटने से हादसा, चालक-3 मजदूर सुरक्षित

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर में मंगलवार शाम रामादेवी से नौबस्ता फ्लाईओवर पर सरिया लदा एक ट्रैक्टर टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना शाम 6:20 बजे हुई। हादसे में ट्रैक्टर चालक और तीन मजदूर बाल-बाल बच गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। यह हादसा फ्लाईओवर पर गुरु हर राय एकेडमी के सामने हुआ, जब ट्रैक्टर रामादेवी से नौबस्ता की ओर जा रहा था। अचानक पिछला टायर फटने से ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान वहां से गुजर रहा एक दोपहिया सवार भी बाल-बाल बचा। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा ने बताया कि कंट्रोल रूम से जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से 25 मिनट के भीतर सरिया और ट्रैक्टर को हटाकर यातायात सामान्य कराया। हादसे के कारण लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। ट्रैक्टर चालक नीरज ने बताया कि वे उन्नाव के जगतखेड़ा से सरिया लेकर नौबस्ता जा रहे थे। उनके साथ तीन मजदूर भी थे। रामादेवी पार करते ही अचानक पिछला टायर फट गया, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। नीरज की सूझबूझ से चालक और तीनों मजदूरों की जान बच गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा:बस स्टैंड पर हमला, एक आरोपी को लोगों ने पकड़ा, दूसरा फरार
    Next Article
    कानपुर मेट्रो के हर स्टेशन पर AI कैमरे लगे:लावारिस सामान, पीली पट्टी पार करते ही करेगा अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment