Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वकील को गोली मारने वालों पर गैंगस्टर:प्रयागराज में घर में घुसकर की थी वारदात, धूमनगंज में चार सदस्यों पर लिखा गया केस

    1 day ago

    1

    0

    प्रयागराज में वकील को घर में घुसकर गोली मारने की वारदात करने वाले चार बदमाशों पर गैंगस्टर लगाया गया है। इसका लीडर विनोद कुमार वर्मा को घोषित किया गया है। यह कार्रवाई धूमनगंज पुलिस ने की है। पुलिस ने बताया, गैंग लीडर विनोद जयन्तीपुर, साकेतनगर थाना धूमनगंज का रहने वाला है। उसके साथ गैंग के सक्रिय सदस्य जितेन्द्र कुमार, विक्रम सिंह और सोनू उर्फ राजू वर्मा शामिल हैं। पुलिस का आरोप है कि यह गिरोह लंबे समय से संगठित रूप से आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर आर्थिक और भौतिक लाभ हासिल करता रहा है। पुलिस बोली, लोगों में डर का माहौल प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज धनंजय कुमार पांडेय की ओर से तैयार गैंग चार्ट में कहा गया है कि गिरोह के सदस्य जघन्य अपराध करने के अभ्यस्त हैं। इनके आतंक के कारण आम लोग इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने या गवाही देने का साहस नहीं कर पाते। इसी के तहत आराेपियों पर गैंगस्टर लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई के तहत आरोपितों की संपत्तियों की भी जांच की जाएगी। यदि अपराध से अर्जित संपत्ति के साक्ष्य मिलते हैं तो उसे कुर्क करने की भी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी मामले में CBI को हाईकोर्ट की फटकार:कहा- जांच की प्रगति स्पष्ट बताएं, जॉइंट डायरेक्टर दाखिल करें नया हलफनामा
    Next Article
    महोबा में सपा का नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन:PM मोदी और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राष्ट्रपति को ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment