Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में सपा ने मनाई कांशीराम की 92वीं जयंती:पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, संत भी सुरक्षित नहीं

    5 hours ago

    1

    0

    कांशीराम की 92वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी ने महोबा में ‘बहुजन समाज दिवस’ और ‘PDA दिवस’ के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था, शिक्षा के निजीकरण और गैस आपूर्ति के मुद्दे पर सरकार की आलोचना की। रविवार को महोबा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद और प्रदेश सचिव मेघनाद सिंह खंगार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के विचारों को याद किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। दद्दू प्रसाद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने मोहन भागवत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर हो चुकी है। उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मामले का हवाला देते हुए कहा कि जब संत ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने शिक्षा के निजीकरण और गैस आपूर्ति की समस्या को भी सरकार की नीतियों का परिणाम बताया। साथ ही आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार केवल घोटालेबाजों का संरक्षण कर रही है। यूजीसी के मुद्दे पर दद्दू प्रसाद ने कहा कि संविधान को पूरी तरह लागू न किए जाने के कारण ही ऐसी संस्थाओं की जरूरत पड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी यूजीसी के पक्ष में है और संविधान के पूर्ण क्रियान्वयन की मांग करती है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ के नारे को आगे बढ़ा रहे हैं। इसी फार्मूले के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर टिकट वितरण की तैयारी की जा रही है। प्रदेश सचिव मेघनाद सिंह खंगार ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए संकल्प लिया कि महोबा की दोनों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में सफलता हरि सिंह वर्मा, छत्रपाल यादव, जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, रोशन अली छोटे मियां, शाहिद राजू, अजयराज यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन PDA की एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुन्नी डेलिगेशन की शिया उलमा से मुलाकात:खामेनेई की मौत पर जताया दुख, मौलाना बोले- ईरान फिलिस्तीन की आवाज बना था
    Next Article
    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को पानी-गुड़ पिलाया:मुगलसराय में कतार में खड़े लोगों को राहत; कोरोना काल-नोटबंदी को याद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment