Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को पानी-गुड़ पिलाया:मुगलसराय में कतार में खड़े लोगों को राहत; कोरोना काल-नोटबंदी को याद किया

    4 hours ago

    1

    0

    मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को पीडीडीयू नगर (चंदौली) की गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को ठंडा पानी और गुड़ पिलाया। यह पहल भीषण गर्मी में कतारों में खड़े लोगों को राहत देने के उद्देश्य से की गई। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कोरोना काल, नोटबंदी और ऑक्सीजन की कमी जैसे संकटों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर परिस्थिति में जनता के साथ रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दयाराम पटेल ने इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नीतियों के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटेल ने सरकार से गैस की किल्लत दूर करने और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग की। इस कार्यक्रम में शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, संजय जायसवाल, मुन्नी सिंह पटेल, कुंदन गुप्ता, रमेश पांडेय, नेसार शाह, साबिर राईन, जितेंद्र गुप्ता, फिरोज अहमद, कन्हैया मोदनवाल और रमेश यादव सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में सपा ने मनाई कांशीराम की 92वीं जयंती:पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, संत भी सुरक्षित नहीं
    Next Article
    औराई में ITI चालू, इंटर कॉलेज बनवा रहा हूं:विधायक दीनानाथ भास्कर बोले– मिर्जापुर तक सड़कें बनवाई, 2027 में पार्टी कहेगी आराम करो तो करूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment