Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में शिक्षक एमएलसी चुनाव की वोटिंग खत्म:55.77% वोटिंग, 9 बूथों पर डाले गए वोट, फ्रैक्चर होने के बावजूद वोट डालने पहुंचा युवक

    14 hours ago

    1

    0

    महोबा में इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में शुक्रवार को 55.77 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के 9 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले गए। कुल 7,033 मतदाताओं में से 3,922 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। डीएम और एडीएम की देखरेख में हुआ मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभास कुमार और अपर जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रनंदन सिंह की देखरेख में मतदान प्रक्रिया पूरी कराई गई। सभी 9 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। मतदान कर्मियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया गया था। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए थे। पुरुष मतदाताओं की भागीदारी अधिक मतदान के दौरान महिला मतदाताओं की तुलना में पुरुष मतदाताओं की भागीदारी अधिक रही। मतदान पूरा होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां बैलेट बॉक्स लेकर सुरक्षित लौट आईं। मतदान कर्मियों को दी बधाई अपर जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रनंदन सिंह ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों और पोलिंग पार्टियों को बधाई दी। इसके साथ ही जिले में शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई। तीन जोनल और सात सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात निगरानी व्यवस्था मजबूत रखने के लिए प्रशासन ने तीन जोनल मजिस्ट्रेट, सात सेक्टर मजिस्ट्रेट और नौ माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए हैं। एसडीएम और सीओ समेत प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। महोबा समेत पांच क्षेत्रों में बनाए गए केंद्र जिले में महोबा मुख्यालय के अलावा कुलपहाड़, पनवाड़ी, चरखारी और कबरई में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। एसडीएम सदर शिव ध्यान पांडे और सीओ रविकांत गौड़ ने प्रशासनिक अमले के साथ विभिन्न मतदान स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फिलहाल, प्रशासन की निगरानी में मतदान प्रक्रिया जारी है। ृ
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में 12 बीघा अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी से कार्रवाई:कीमत 2.5 करोड़ रुपए, डीएम के निर्देश पर चलाया अभियान
    Next Article
    अरबाज से तलाक, फिर अर्जुन से जुड़ा मलाइका का नाम:अब नए रिश्तों की चर्चा; बेटे अरहान से पूछा- तुमने वर्जिनिटी कब खोई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment