Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में शव दफनाने को लेकर विवाद:विहिप ने ‘लैंड जिहाद’ का आरोप लगाया, पैमाइश के आश्वासन पर मामला हुआ शांत

    5 hours ago

    1

    0

    महोबा के सिजहरी गांव में एक मुस्लिम महिला के शव को दफनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और विश्व हिंदू महासंघ ने इसे 'लैंड जिहाद' और सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश बताया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने विहिप नेता मयंक तिवारी को हाउस अरेस्ट कर लिया। फिलहाल, उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने जमीन की पैमाइश का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया है। यह मामला महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव का है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि जिस जमीन पर शव दफनाया गया है, वह कब्रिस्तान की नहीं बल्कि सरकारी भूमि है। उन्होंने इसे 'लैंड जिहाद' बताते हुए कहा कि शव दफनाने की आड़ में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की साजिश रची जा रही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। विहिप के विभाग मंत्री मयंक तिवारी और विश्व हिंदू महासंघ के जिला संयोजक अनुज महाराज ने जब समर्थकों के साथ गांव की ओर कूच करने की चेतावनी दी, तो पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उपजिलाधिकारी शिवध्यान पांडे, महोबा और चरखारी के सीओ सहित भारी पुलिस बल मयंक तिवारी के आवास पर पहुंचा। उन्हें घर के भीतर ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर लिया गया। विहिप नेताओं की मांग है कि शव को विवादित जमीन से हटाकर निर्धारित कब्रिस्तान की भूमि पर दफनाया जाए। विहिप नेता मयंक तिवारी ने कहा कि यदि पैमाइश में जमीन कब्रिस्तान की निकलती है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी, लेकिन सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, विश्व हिंदू महासंघ के जिला संयोजक अनुज महाराज ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की, तो हिंदू संगठन सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।दूसरी ओर, गांव के मुस्लिम पक्ष का दावा है कि उक्त भूमि कब्रिस्तान की ही है और पहले भी इस जमीन पर शव दफनाए जाते रहे हैं। फिलहाल, एसडीएम शिवध्यान पांडेय ने मामले को शांत कराते हुए राजस्व टीम से जमीन की पैमाइश कराने का आश्वासन दिया है। गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात है और अधिकारी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिविल सर्विसेज छात्र का पॉलीथिन में लिपटा मिला क्षत-विक्षत शव:गर्दन अलग, पैर कटा, जबड़ा भी टूटा, इटावा में दो दिन पहले कोचिंग को निकला था
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद एआर रहमान झुके:‘वीरा राजा वीरा’ में जूनियर डागर ब्रदर्स को क्रेडिट देंगे; कॉपीराइट विवाद पर सुनवाई जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment