Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिविल सर्विसेज छात्र का पॉलीथिन में लिपटा मिला क्षत-विक्षत शव:गर्दन अलग, पैर कटा, जबड़ा भी टूटा, इटावा में दो दिन पहले कोचिंग को निकला था

    9 hours ago

    1

    0

    इटावा में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे 25 साल के छात्र की हत्या कर दी गई। उसका पॉलीथिन में लिपटा क्षत-विक्षत शव घर से 15Km दूर रेलवे लाइन के किनारे मिला। शव की हालत बेहद खराब थी। सिर धड़ से अलग था। एक पैर भी कटा हुआ था। जबड़ा टूटा था और शरीर पर चोट के दर्जनों निशान थे। शुक्रवार सुबह सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। शव की हालत देखकर बदहवास हो गए। बड़ा भाई बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे सहारा देकर बाहर लाए। पिता फूट-फूटकर रोने लगे। CO सिटी ने पिता और बड़े भाई को गले लगाकर ढाढस बंधाया। मनीष यादव के पिता ने कहा- गांव में पड़ोसी महिला से कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई जारी है। आए दिन दोनों परिवारों में मारपीट होती है। महिला पहले भी मेरे परिवार के खिलाफ कई झूठे मुकदमे दर्ज करा चुकी है। उसी ने मेरे बेटे की हत्या कराई है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। घटना जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर भरथना क्षेत्र की है। तस्वीरें देखिए... अब पढ़िए पूरा मामला… भरथना क्षेत्र के नगला बंधा गांव निवासी मनीष यादव सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। पिता राजवीर सिंह ने बताया- मनीष गुरुवार सुबह करीब 9 बजे कोचिंग के लिए निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। मनीष का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ बता रहा था। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए भरथना पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि इकदिल क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास एक संदिग्ध प्लास्टिक की बोरी पड़ी हुई है। पुलिस ने 12 बजे पहुंचकर जांच की तो प्लास्टिक की बोरी के अंदर युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी। शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। गुमशुदा लोगों की सूची से मिलान के बाद पुलिस ने शक के बिना पर मनीष के परिजनों को शिनाख्त के लिए मॉर्च्युरी बुलाया। राजवीर सिंह, अपने बड़े बेटे अवनीश यादव के साथ पहुंचे। अवनीश शव को देखते ही चीख पड़ा और बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे कंधे का सहारा देकर बाहर लाए। सूचना पर सीओ सिटी अभय नारायण सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजवीर सिंह और अवनीश को गले लगाकर ढाढस बंधाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पिता बोले- पुलिस सक्रियता दिखाती तो बेटा जिंदा होता पिता राजवीर सिंह ने सीओ सिटी से कहा- परिवार ने गुरुवार रात को ही पुलिस को मनीष के गुमशुदगी की सूचना दी थी। अपहरण की आशंका जताई थी। पड़ोस में रहने वाली महिला से विवाद के बारे में भी बताया था। लेकिन पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया। राजवीर का कहना है- अगर पुलिस सक्रियता दिखाती तो शायद आज उनका बेटा जिंदा होता। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा- रात 12 बजे ही पुलिस को मनीष का शव मिल गया था, लेकिन पुलिस ने परिजनों को 10 घंटे बाद सुबह 10 बजे इसकी जानकारी दी। राजवीर सिंह ने गांव की ही महिला सीमा यादव और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा- उनके साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। परिवार में सबसे छोटा था मनीष मनीष परिवार में एक बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा बेटा था। मनीष और उसका बड़ा भाई अवनीश, दोनों ही सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले मनीष ने बीएससी एग्रीकल्चर और बीएड कर रखा था। हाल ही में जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा दी थी, जिसका परिणाम अभी आना बाकी था। सीओ सिटी बोले- हर एंगल पर जांच, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य खंगाले जा रहे सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया- रेलवे से सूचना मिलने के बाद रात करीब 10 बजे शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को जांच के दायरे में लिया है। कॉल डिटेल्स, लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है। जल्द इस मामले का खुलासा किया जाएगा। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए… 'इकलौते बेटे को बर्थ-डे मनाने भेजा…वो कफन में लिपटकर लौटा':झांसी में मां बोली- पहली बार पार्टी करने भेजा, वो छोड़कर चला गया “मेरा बेटा 16 साल का हो गया था। वह हर बार घर में ही बर्थडे पार्टी करता था, लेकिन पहली बार मैंने उसे पार्टी के लिए घर के बाहर अकेले जाने दिया। क्या पता था कि मैं उसे आखिरी बार देख रही हूं। जब बेटा घर लौटा, तो कफन में लिपटा हुआ था। वह हम लोगों को हमेशा के लिए छोड़कर चला गया।” यह कहना है अपने इकलौते बेटे निवेश को खोने वाली मां नीतू सक्सेना का। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि-दुग्ध उत्पादों को व्यापार समझौते से बाहर रखने की मांग:हरदोई में भाकियू (महाशक्ति) ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    महोबा में शव दफनाने को लेकर विवाद:विहिप ने ‘लैंड जिहाद’ का आरोप लगाया, पैमाइश के आश्वासन पर मामला हुआ शांत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment