Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में तेज रफ्तार रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई:तीन महिलाओं सहित 9 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा में एक रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित नौ यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर खनिज बैरियर के पास हुई। कानपुर से महोबा आ रही हमीरपुर डिपो की रोडवेज बस (UP78 KT 2575) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से जा टकराई। यात्रियों के अनुसार, बस की रफ्तार तेज थी और चालक को झपकी आने के कारण उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कबरई थाना प्रभारी सत्यवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायल यात्रियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई में भर्ती कराया। घायलों में महोबा की नाजरा खातून, मवई के जयकरण, मौदहा के जयराम, रतवा की शंकु, कानपुर की जशोदा, हृदयांश, खजुराहो के अच्छेलाल, सिद्धार्थ और 75 वर्षीय बुजुर्ग लल्लीराम शामिल हैं। सिद्धार्थ और लल्लीराम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और आरोपी बस चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में शुरू होगी मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026:हर ब्लॉक में कम से कम दो बसें चलेंगी, निजी वाहन संचालकों को मिलेगा मौका
    Next Article
    शामली में दो राशन डीलरों पर चोरी का आरोप:भारतीय किसान यूनियन तोमर ने जिला पूर्ति अधिकारी से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment