Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में वकीलों का भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन:एसडीएम और तहसीलदार पर आरोप, तबादले तक हड़ताल की चेतावनी

    4 hours ago

    1

    0

    महोबा की कुलपहाड़ तहसील में वकीलों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तहसील अधिवक्ता बार एसोसिएशन ने एसडीएम और तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। वकीलों का आरोप है कि तहसील कार्यालयों में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता और लेखपाल अधिवक्ताओं से अभद्रता करते हैं। कुलपहाड़ तहसील अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव और महामंत्री बृजेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में वकीलों ने कामकाज ठप कर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है, जहां लेखपाल और निजी कर्मचारी गरीब किसानों का शोषण कर रहे हैं। वकीलों के अनुसार, ऑनलाइन वरासत जैसे कामों के लिए भी खुलेआम रिश्वत मांगी जाती है। पैसे न देने पर आवेदनों को मनमाने ढंग से खारिज कर दिया जाता है। वकीलों ने बताया कि उन्होंने कई बार उप-जिलाधिकारी को इस संबंध में अवगत कराया, लेकिन शिकायतों पर कार्रवाई के बजाय भ्रष्टाचार को मौन सहमति दी जा रही है। अधिवक्ता के साथ अभद्रता महामंत्री बृजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि हाल ही में एक लेखपाल ने अधिवक्ता विजय साहू के साथ अभद्रता की और काम के बदले रिश्वत मांगी। अधिवक्ताओं में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि एसडीएम और तहसीलदार एसआईआर का बहाना बनाकर कार्यालयों से अनुपस्थित रहते हैं, जिससे वादकारियों और वकीलों का समय बर्बाद होता है। नाराज वकीलों ने स्पष्ट किया है कि जब तक भ्रष्ट अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं होता और तहसील से निजी दलालों को बाहर नहीं निकाला जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो वे अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेलो इंडिया के खिलाड़ियों को प्लेइंग किट वितरित:कानपुर देहात में एक जिला एक खेल योजना के तहत एथलेटिक्स प्रशिक्षण जारी
    Next Article
    आजमगढ़ में शंकराचार्य के केस के विरोध में प्रदर्शन:कांग्रेसी बोले- लोकतंत्र का गला घोटने चाहती है सरकार, DM को ज्ञापन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment