Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा पुलिस ने 11 लाख का गांजा नष्ट किया:15 मुकदमों से जुड़ा 44 किलो से अधिक गांजा जलाया

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 लाख रुपये से अधिक कीमत का 44 किलोग्राम से ज्यादा गांजा नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह की मौजूदगी में की गई। उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में महोबा पुलिस नशे के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपना रही है। इसी कड़ी में, पुलिस लाइन महोबा में 'ऑपरेशन दहन' के अंतर्गत यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गठित विशेष कमेटी की निगरानी में जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 15 मुकदमों से संबंधित माल का निस्तारण किया गया। कुल 44.617 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत 11 लाख रुपये से अधिक है, को पूरी पारदर्शिता के साथ तौला गया। इस गांजे को अत्याधुनिक इंसीनरेटर मशीन के माध्यम से जलाकर नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि 'ऑपरेशन दहन' का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त कराना और अपराधियों के हौसले पस्त करना है। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न थानों में लंबे समय से लंबित पड़े मादक पदार्थों के मुकदमों के माल को आज विधिक प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया है। महोबा पुलिस अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी और गिरफ्तारियां कर रही है। भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि युवाओं को नशे के जाल से बचाया जा सके। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह, अभियोजन अधिकारी के.पी. सिंह और कई थाना प्रभारी मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि महोबा में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। ------------------------------ यह खबर भी पढ़िए- मोदी से मिलकर क्या वरुण को नई जिम्मेदारी मिलेगी: यूपी की सियासत में 2 साल से 'गायब'; 2024 के बाद पीलीभीत नहीं गए साल 2009- वरुण गांधी राजनीति में आए और पीलीभीत से सांसद बन गए। 2014 में वह सुल्तानपुर सीट से लड़े, पौने दो लाख वोटों से फिर जीत गए। इस चुनाव से ठीक पहले उन्होंने पीलीभीत में एक भाषण दिया था। कहा था- अगर कोई हिंदुओं की तरफ हाथ बढ़ाता है या सोचता है कि हिंदू नेतृत्वविहीन है, तो मैं गीता की कसम खाकर कहता हूं कि उसका हाथ काट डालूंगा। ऐसे बयानों की वजह से वरुण गांधी यूपी में मशहूर होते चले गए। हिंदुत्व का बड़ा चेहरा बन गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अतीक अहमद आतंकवादी, आतंकवादी दिखाने में क्या प्रोपेगेंडा':प्रोड्यूसर अमित जानी बोले- इसलिए सरकार ने मिट्टी में मिला दिया, धुरंधर मूवी से सच उजागर हुआ
    Next Article
    रिश्वत मामले में कारगिल योद्धा पुलिस कमिश्नर से मिले:एसआई की पूरी कहानी बताई, सीपी ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment