Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा विधायक राकेश गोस्वामी ने बुंदेली में बोला:विधानसभा में सपा पर तंज कसा, विकास के प्रस्ताव रखे

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में महोबा सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने बुंदेली भाषा में अपनी बात रखी। उन्होंने सदन में विकास संबंधी कई मांगें उठाईं और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। विधायक ने कहा कि विपक्ष को अच्छे बजट में भी सिर्फ बुराई ही नजर आती है। महोबा सदर से भाजपा विधायक राकेश गोस्वामी के बुंदेली में बोलने पर सत्ता पक्ष ने मेजें थपथपाकर उनका समर्थन किया, जबकि विपक्ष खामोश रहा। उनके भाषण का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक गोस्वामी ने बजट की सराहना करते हुए समाजवादी पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने बुंदेली में कहा, "समाजवादी भईयन खा इनकी फूटी है, इन्हें दिखाई नहीं देत इत्तो अच्छों बजट है जे कभऊं तारीफ नहीं कर पा रहे। जिनके बुरे दिन होत, उन्हें सब बुरों-बुरों देखात।" इस बयान पर सदन में हंसी गूंज उठी। राजनीतिक टिप्पणियों के साथ-साथ विधायक ने महोबा से जुड़े मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने बुंदेलखंड की पहचान और आल्हा-ऊदल की वीरता का जिक्र करते हुए ऐतिहासिक कजली मेला को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वीर योद्धाओं की स्मृति में एक भव्य स्मारक बनाने का प्रस्ताव भी रखा। शिक्षा और प्रशासनिक सुधारों पर जोर देते हुए विधायक ने महोबा में राजकीय महिला महाविद्यालय स्थापित करने की मांग की। उन्होंने 30 हजार की आबादी वाली ग्योंडी और श्रीनगर ग्राम पंचायतों में राजकीय इंटर कॉलेज और बालिका इंटर कॉलेज की आवश्यकता भी बताई। विधायक ने कबरई ब्लॉक का बोझ कम करने के लिए श्रीनगर को नया ब्लॉक और नगर पंचायत बनाने की वकालत की। गोस्वामी ने कनेक्टिविटी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड को एक्सप्रेस-वे की सौगात दी है, लेकिन महोबा के लोगों के लिए इस पर चढ़ने-उतरने का कोई कट (प्रवेश/निकास मार्ग) नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चमनगंज में 4 मंजिला इमारत में आग लगी:दमकल कर्मियों ने 20 लोगों का रेस्क्यू किया, आठ मकानों को खाली कराया
    Next Article
    कानपुर-सागर हाईवे पर 30 किमी. लंबा जाम:2 ट्रक खराब होने से 12 घंटे से वाहनों की लंबी कतारें, एंबुलेंस भी फंसी रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment