Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चमनगंज में 4 मंजिला इमारत में आग लगी:दमकल कर्मियों ने 20 लोगों का रेस्क्यू किया, आठ मकानों को खाली कराया

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शुुक्रवार को दो अलग-अलग जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। चमनगंज क्षेत्र में चार मंजिला इमारत में लग गई। धुआं उठता देख लोगों ने दमकल कर्मियों और पुलिस को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने 20 लोगों का रेस्क्यू किया। वहीं आसपास के आठ मकानों को खाली कराया। वहीं दूसरी घटना गोविंद नगर के दादानगर में हुई। यहां 178-B हाईराइज प्रीमियम व चंद्रा माइक्रोप्लास्ट फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। 3 दमकल गाड़ियों ने आग बुझाई थाना चमनगंज क्षेत्र की है। तड़के 3 बजे मिनी कंट्रोल को सूचना मिली कि एक परचून दुकान में आग लग गई है। ये परचून की दुकान चार मंजिला इमारत में थी। इस बिल्डिंग में 15 परिवार रहते हैं। जब आग लगी तो लोग घरों में सोए हुए थे। मिनी कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर कर्नलगंज और लाटूश रोड से तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने परिवार के 20 लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद आग बुझाने का कार्य शुरू किया । आग रूपम चौराहे के पास एक परचून की दुकान में लगी, आसपास की घनी आबादी होने के कारण आग की संभावना को देखते हुये फायर विभाग ने कई मकान से लोगो को बार निकाल लिया। आग को बुझाने में तकरीबन 30 मिनट का समय लगा कोई जनहानि नहीं हुई। फैक्ट्री में आग लगी, 25 मिनट में काबू पाया थाना गोविंद नगर के दादानगर स्थित 178-B हाईराइज प्रीमियम और चंद्रा माइक्रोप्लास्ट फैक्ट्री में आग की घटना हुई। शुक्रवार सुबह करीब 3:06 बजे आग लगने की सूचना मिनी कंट्रोल रूम पर मिली। फजलगंज से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी (नंबर 7655) तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि आग बिजली के बोर्ड और तारों में लगी थी, जो आसपास रखे सामान में फैल गई थी। दमकल कर्मियों ने 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया। किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोहा कारोबारी पुलिस के सामने हाथ जोड़कर रोया:घर से 39 लाख की चोरी, पैर पकड़कर बोले- मेरा माल वापस करा दो
    Next Article
    महोबा विधायक राकेश गोस्वामी ने बुंदेली में बोला:विधानसभा में सपा पर तंज कसा, विकास के प्रस्ताव रखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment