Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाकुंभ वायरल गर्ल माेनालिसा का पति कौन:फरमान यूपी के बागपत का, खुद को बॉलीवुड, मलयालम और तमिल एक्टर बताया

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज महाकुंभ 2025 से फेमस हुई मोनालिसा की शादी के बाद से ही एक नाम बेहद चर्चा में है और वह है फरमान खान। फरमान ही वह शख्स है जिससे मोनालिसा ने शादी की है और उसके साथ ही वह केरल के थंपानूर थाने में सुरक्षा मांगने पहुंची थी। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह फरमान है कौन, कहां का रहने वाला है और आखिर यह मोनालिसा के संपर्क में आया कैसे। दोनों की तीन तस्वीरें देखिए… मलयालयम फिल्म में दोनों साथ इसे लेकर ही दैनिक भास्कर ने पूरी पड़ताल की। इसमें पता चला कि फरमान मूल रूप से उप्र के बागपत जिले का रहने वाला है। बागपत के बरौत में उसका मूल निवास है। उसके पिता का नाम जफर अली और मां का नाम निशा खातून है। बागपत के ही पलरी में जनता इंटर कॉलेज से उसने 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद वह महाराष्ट्र चला गया और थिएटर से जुड़ गया। यहीं उसने एक्टिंग के गुर सीखे और फिर कुछ टीवी सीरियल व शॉर्ट फिल्मों में काम किया। मौजूदा समय में वह एक मलयालम फिल्म नागम्मा में काम कर रहा है। इस फिल्म में उसके साथ मोनालिसा भी को एक्ट्रेस है। 17 फरवरी को ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। छह महीने पहले संपर्क में आए छह महीने पहले दोनों एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए। इसके बाद उनमें बातचीत होने लगी और फिर वह एक-दूसरे को पसंद करने लगे। फरमान ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोनालिसा के साथ अपने वीडियो व तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें सितंबर 2025 तक की तस्वीरें व वीडियो शामिल हैं। पहले मोनालिसा ने प्रपोज किया उधर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें मोनालिसा व फरमान गले में जयमाला डाले हुए अपनी शादी के बारे में जानकारी देते नजर आए हैं। इसमें फरमान ने बताया है कि वह दोनों केरल में घूमने आए थे और इसी दौरान उन्होंने शादी की। इसमें वह यह भी कहते हैं कि फिलहाल उन्हें केरल बहुत अच्छा लगा है और अभी वह केरल में ही रहेंगे। इसमें मोनालिसा ने यह भी बताया कि उसके परिवार के लोग गांव में ही उसकी शादी करना चाहते थे जबकि उसे लड़का पसंद नहीं था। इस दौरान फरमान यह भी बताता नजर आता है कि पहले मोनालिसा ने ही उसे प्रपोज किया। उसने यह भी बताया कि मोनालिसा के पिता उन दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    3 सफाई कर्मियों ने तीमारदार को अस्पताल में पीटा VIDEO:सफाई कर्मचारी बोला- होश में रहो, गला और शर्ट का कॉलर पकड़ा , हैलट में हुई मारपीट
    Next Article
    जिस बस से बच्ची गिरी, वो बिल्कुल कबाड़:दो जगह से फर्श टूटा, 13 साल से फिटनेस नहीं हुई, नाम छिपाने को कर दिया पेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment