Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आयोग सदस्य अंजू प्रजापति का फतेहपुर दौरा:दो दिन जिले में रहेंगी, जनसुनवाई में सुनेंगी समस्याएं, 5वीं बार सदस्य बनने पर स्वागत

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी के ​फतेहपुर में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति का दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। बुधवार व 8 अक्टूबर 2026 को जनपद फतेहपुर में तय हुआ है। इस संबंध में राज्य महिला आयोग द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को आधिकारिक पत्र जारी कर सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक तैयारियों का निर्देश दिया गया है। ​राज्य महिला आयोग में लगातार 5वीं बार सदस्य नामित होने पर आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति के फतेहपुर आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही, दौरे के दौरान महिला समाज को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महिला जागरूकता, समस्याओं के समाधान और जनसुनवाई के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। ​7 अक्टूबर को सदस्य सुबह 7:30 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर प्रातः 11:00 बजे फतेहपुर में आगमन करेंगी। इसके बाद अश्वनी गुप्त, सात मील, लखनऊ बाईपास, वर्मा चौराहा, पटेल नगर और निरीक्षण भवन में उनका स्वागत होगा। शाम 4:00 बजे निरीक्षण भवन फतेहपुर में महिला जागरूकता व संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत शाम 5:00 बजे पीड़ित महिलाओं की जनसुनवाई कर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। रात्रि विश्राम स्थानीय निरीक्षण भवन में रहेगा। ​अगले दिन, 8 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे आमजन से मुलाकात के बाद सुबह 11:30 बजे "गाँव चले महिला उत्थान कार्यक्रम" के तहत शिहार (थाना-हुसैनगंज) में संवाद आयोजित होगा। तत्पश्चात सायंकाल 5:00 बजे वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी। ​दौरे को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आयोग द्वारा स्थानीय गेस्ट हाउस में दो कक्षों के आरक्षण तथा पर्याप्त सुरक्षा (बॉर्डर-टू-बॉर्डर) उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में श्रमिक स्वास्थ्य शिविर:27 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, 12 का नया पंजीयन
    Next Article
    जाह्नवी कपूर ने 360 डिग्री जीभ मोड़ने को बताया टैलेंट:पेरिस फैशन वीक में दिया बयान; सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment