Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला की हत्या का खुलासा, पति समेत 3 गिरफ्तार:संपत्ति विवाद में किया था मर्डर, शव लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या पारिवारिक विवाद और संपत्ति के बंटवारे को लेकर की गई थी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को लटका दिया गया था, ताकि इसे आत्महत्या दिखाया जा सके। पुलिस ने मामले में मोबाइल, गमछा और टूटी चूड़ियों के टुकड़े बरामद किए हैं। फतेहपुर जनपद के कधिया गांव निवासी विनोद कुमार ने थाना वैदपुरा में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन सोमवती की शादी करीब दस साल पहले इटावा के उदयनगर निवासी मनोज के साथ हुई थी। विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि मनोज और उसके परिवार के लोग अक्सर शराब के नशे में घर के बंटवारे को लेकर झगड़ा करते थे। यह विवाद समय के साथ गंभीर रूप ले चुका था। परिजनों के अनुसार, विवाद के दौरान ही महिला की हत्या कर दी गई। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को लटका दिया गया, ताकि घटना आत्महत्या लगे। इतना ही नहीं, मृतका के बेटे पंकज को भी धमकाया गया, ताकि वह इस घटना के बारे में किसी को कुछ न बता सके। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना वैदपुरा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नगला झम्मन के पास रेलवे लाइन अंडरपास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनोज, शिवेन्द्र उर्फ सिंकू और पवनेश शामिल हैं। ये सभी एक ही परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतका का कीपैड मोबाइल, एक गमछा और टूटी हुई चूड़ियों व कड़े के टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि ये सभी साक्ष्य जांच में अहम भूमिका निभाएंगे। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा पहुंचे प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान:कहा- चाहे जब तक युद्ध चले, यूपी में गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम की किल्लत नहीं होगी
    Next Article
    देवबंद में माहौल बिगड़ने का प्रयास:ईद की नमाज़ के बाद अमेरिका और इजरायल के खिलाफ की नारेबाजी, पुलिस को पीछे हटना पड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment