Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला की मौत, सफाई कर्मचारियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:पल्लवपुरम हादसे में पुलिस पर लापरवाही का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में 6 मार्च को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत के बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पल्लवपुरम पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ मेरठ के अनुसार, वाल्मीकि दलित महिला कविता अपनी दो बेटियों के साथ पैदल जा रही थीं, तभी वाहन संख्या UP-15FB-7500 के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में कविता गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें एसडी ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सफाई कर्मचारी नेता विनेश विद्यार्थी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। संघ ने आरोप लगाया कि आरोपी चालक रसूखदार है और इसी कारण पल्लवपुरम थाना पुलिस ने उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया है, जो पुलिस की घोर लापरवाही दर्शाता है। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों में आरोपी चालक की तुरंत गिरफ्तारी, मृतका कविता की आश्रित पुत्रियों को सरकारी रोजगार, मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, जिला प्रशासन राहत कोष से इमदाद, और अनाथ हुई बेटियों के लिए एक मकान दिलाने की मांग की। मृतका की बेटी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 6 मार्च 2026 को शाम करीब 8:30 बजे वह अपनी मां कविता के साथ देव मंदिर के सामने बाजार जाने के लिए टैंपो का इंतजार कर रही थी। तभी मेरठ की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रहे वाहन UP 15 FB 7500 ने उनकी मां को टक्कर मार दी। बेटी ने इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मेरठ पहुंचे:30 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
    Next Article
    युवक ने कुत्ते को ईंट से कूंचकर मार डाला, VIDEO:ताबड़तोड़ दो वार से बाहर निकली आंख, कर्नलगंज पुलिस ने शांतिभंग में की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment