Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने कुत्ते को ईंट से कूंचकर मार डाला, VIDEO:ताबड़तोड़ दो वार से बाहर निकली आंख, कर्नलगंज पुलिस ने शांतिभंग में की कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    कर्नलगंज थानाक्षेत्र के कब्रिस्तान में एक युवक ने ईंट से कूंच कर कुत्ते को मार डाला। युवक ने इतनी बर्बरता से घटना को अंजाम दिया कि कुत्ते की आंख तक बाहर निकल आई। कब्रिस्तान के पास मौजूद एक युवक ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद एक दर्जन से अधिक पशु प्रेमियों ने कर्नलगंज पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की। वायरल वीडियो कर्नलगंज बिसाती कब्रिस्तान का है, जहां पर एक युवक हाथ में ईंट लेकर टहलते हुए आता है और कब्रिस्तान में लेटे कुत्ते पर अचानक हमला कर देता है। हमला इतना जोरदार था कि कुत्ता भागने की कोशिश करता है, लेकिन वह फिर गिर पड़ता है। इसके बाद युवक आराम से टहलते हुए दूसरा भारी–भरकम ईंट उठाकर दोबारा से उस पर हमला करता है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। वहीं कब्रिस्तान में मौजूद एक युवक पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है। वीडियो वायरल होने के बाद पशु प्रेमी दिनेश, अजय मिश्रा, ऋषभ कश्यप, विजय, रोहन समेत एक दर्जन से अधिक लोगों ने कर्नलगंज थाने में शिकायत की। कर्नलगंज थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवक की पहचान बिसाती कब्रिस्तान निवासी मिराज के रूप में हुई है। वीडियो दो दिन पुराना है, आरोपी युवक को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला की मौत, सफाई कर्मचारियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:पल्लवपुरम हादसे में पुलिस पर लापरवाही का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
    Next Article
    CSJMU में जुटे देश भर के वैज्ञानिक:चावल की नई किस्म से लेकर कैंसर के इलाज तक पर चर्चा, अनिद्रा दूर करने के तरीके भी बताए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment