Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला के पेट में बेल्ट बांधकर नॉर्मल डिलीवरी कराई, मौत:ससुर बोले- निजी हॉस्पिटल ने 25 हजार का ठेका लिया, ब्लीडिंग नहीं रोक पाई डॉक्टर

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी के प्राइवेट अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने डिलीवरी कराने का 25 हजार रुपए में ठेका लिया था। महिला के ससुर का कहना है कि बहू का पहला बच्चा ऑपरेशन से हुआ था। यह बात मैंने डॉक्टर को बताई थी। डॉक्टर ने बहू के पेट में बेल्ट बांधकर जबरन नॉर्मल डिलीवरी करा दी। इसके बाद ब्लीडिंग शुरू हो गई। जिसे डॉक्टर रोक नहीं पाई। कुछ देर बाद मेरी बहू ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किसी तरह मामले काे शांत कराया। अब पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पूरा मामला चिरगांव के एक निजी अस्पताल का है। अब पूरा मामला विस्तार से… 3 साल पहले हुई थी शादी मृतका का नाम हेमलता (27) पत्नी आकाश कुशवाहा था। वह चिरगांव के छिरौना गांव की रहने वाली थी। हेमलता और आकाश की शादी 3 साल पहले हुई थी। उनका दो साल का एक बेटा बाबू है। मृतका के ससुर गोवर्धन कुशवाहा ने बताया- बहू का पहला बच्चा ऑपरेशन से हुआ था। अब वह दोबारा से प्रेग्नेंट थी। गुरुवार सुबह उसे प्रसव पीड़ा हुई। तब चिरगांव के एक प्राइवेट क्लीनिक में ले गए। वहां पर डॉक्टर ने डिलीवरी का 25 हजार रुपए में ठेका ले लिया। डॉक्टर को बता दिया था कि पहला बच्चा ऑपरेशन से हुआ था। तब वह बोली कि चिंता की कोई बात नहीं है। सुबह लगभग 9 बजे बहू की नार्मल डिलीवरी हो गई। उसने एक बेटे को जन्म दिया। ब्लीडिंग नहीं रोक पाई डॉक्टर ससुर ने आरोप लगाते हुए कहा- डिलीवरी के समय डॉक्टर ने बहू के पेट में बेल्ट बांधकर दबाया। इससे डिलीवरी नॉर्मल हो गई, मगर ब्लीडिंग चालू हो गई। पहले तो डॉक्टर ने कुछ नहीं बताया। इसलिए हम लोग घर चले गए। अस्पताल में घर की महिलाओं को छोड़ गए थे। दोपहर 2 बजे डॉक्टर ने फोन करके हम लोगों को अस्पताल बुलाया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए। बोली- ब्लीडिंग नहीं रुक रही है, झांसी ले जाओ। हम लोग बहू को झांसी के एक प्राइवेट अस्पताल में लाए। हालात और बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज लाए। जहां पर डॉक्टरों ने बहू को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की लापरवाही की वजह से बहू की मौत हुई है। कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हेमलता का नवजात बच्चा स्वस्थ्य है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है चिरगांव थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि पंचनामा भरकर हेमलता के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ……………… ये खबर भी पढ़िए- प्रेमी से शादी के लिए 250-फीट टावर पर चढ़ी युवती:महाराजगंज में बोली- शादी नहीं करनी तो प्यार क्यों किया, झगड़ा कर नेपाल चला गया था प्रेमी महाराजगंज में प्रेमी से शादी करने की जिद में युवती 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया- गांव के युवक से 12 साल से प्यार करती है। अब वह शादी से भाग रहा है। पुलिस और गांववालों ने समझाया तो कहा- अगर प्रेमी नहीं आया तो उसके नाम का जहर खा लूंगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या सुनवाई में बिजली सिस्टम की पोल खुली:3.72 करोड़ उपभोक्ताओं के लिए 132 केवीए सब स्टेशनों की क्षमता जरूरत से 2.11 करोड़ Kw कम
    Next Article
    गले में नरमुंड, अघोरी ने मुंह से उगली आग, VIDEO:काशी में जलती चिताओं के बीच भस्म की होली; DJ पर नाचे भूत-पिशाच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment