Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर DIG सहारनपुर ने किया फ्लैग मार्च:मुजफ्फरनगर में कावड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए निर्देश

    13 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि से एक दिन पहले सहारनपुर डीआईजी अभिषेक सिंह ने मुजफ्फरनगर का दौरा किया। उन्होंने डॉग स्क्वायड, बमनिरोधक दस्ते और भारी पुलिस बल के साथ नगर के कावड़ मार्ग पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान महाशिवरात्रि के मद्देनजर शिवालयों की सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गई है। शांतिपूर्ण पर्व सुनिश्चित करने के लिए मंदिरों और शिवालयों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाने वाले शिवभक्त कांवड़िए मुजफ्फरनगर जिले से होकर गुजरते हैं। इनमें राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के श्रद्धालु शामिल होते हैं। इसलिए नगर में स्थित शिव चौक की सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि अधिकांश कांवड़िए यहां शिव चौक की परिक्रमा करके ही आगे बढ़ते हैं। उच्चाधिकारियों के अनुसार, महाशिवरात्रि का यह पर्व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न होगा। पुलिस लाइन में स्थित कंट्रोल रूम से पूरे कावड़ मार्ग पर नजर रखी जाएगी। शिवालयों पर जुटने वाली महिलाओं की भीड़ की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड टीमों के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर और एएसपी के साथ मुजफ्फरनगर का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि शिव चौक पर कांवड़ श्रद्धालु लगातार आ रहे हैं और डाक कांवड़ ने अब तेजी पकड़ ली है। डीआईजी ने बताया कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम पूरी तरह से सक्रिय हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सहारनपुर परिक्षेत्र में जल चढ़ाने की प्रक्रिया रात से ही शुरू हो जाएगी और इसके लिए लंबी कतारें लगेंगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से एंटी रोमियो स्क्वायड और महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीआईजी ने आश्वस्त किया कि सभी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे और पर्व को सकुशल संपन्न कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला कांस्टेबल ने पूर्व पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR:आरोप - तलाक के बावजूद कर रहा है परेशान, सोशल मीडिया पर कर रहा भद्दे कमेंट
    Next Article
    बदायूं में ARTO का लोगों की झड़प, VIDEO:निर्माणाधीन सड़क से गाड़ी निकालने पर विवाद, कार्यक्रम में जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment