Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहाली में PBKS vs GT का IPL मुकाबला:पंजाब टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करेगा; गवर्नर मैच देखने पहुंचे, CM मान भी आ सकते हैं

    15 hours ago

    2

    0

    मोहाली के मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) स्थित महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज IPL मैच है। इसमें पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) भिड़ेंगे। मैच शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा। टॉस जीतकर पंजाब ने गेंदबाजी चुनी है। मैच देखने आए फैंस की स्टेडियम के बाहर लंबी लाइन लगी है। दोपहर साढ़े 3 बजे स्टेडियम के गेट खुलने के बाद से लगातार फैंस का आना जारी है। मैच देखने विदेशी क्रिकेट फैंस भी पहुंचे। पंजाब गवर्नर गुलाबचंद कटारिया मैच देखने आए। CM भगवंत मान भी आ सकते हैं। पंजाब के अलावा दिल्ली से भी क्रिकेटप्रेमी आए हैं। लोग विशेष रूप से श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह और शुभमन गिल को देखना चाहते हैं। वहीं, ज्यादातर सपोर्टर पंजाब टीम के हैं। दोनों टीमों का इस सीजन का यह पहला मैच है। इसके लिए कल (30 मार्च को) दोनों टीमों ने शाम 6 बजे से 9 बजे तक प्रैक्टिस की। पंजाब किंग्स का यह घरेलू मैदान है। इस मैदान में दोनों टीमें एक बार भिड़ीं हैं, जिसमें गुजरात ने पंजाब को 3 विकेट से हराया था। पंजाब और गुजरात के बीच हुए पिछले 6 मैचों में दोनों की टक्कर बराबर की रही है। इनमें से तीन मैच पंजाब ने और तीन मैच गुजरात ने जीते हैं। मैच देखने आए फैंस के PHOTOS… मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में PBKS vs GT:पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी; गुजरात से अशोक शर्मा और किंग्स से कूपर कोनोली का डेब्यू
    Next Article
    PBKS vs GT IPL 2026 Live Cricket Score: पंजाब ने जीता टॉस, गुजरात की पहले बल्लेबाजी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment