Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया:मुरादाबाद के TMU हॉस्पिटल में डिलीवरी; जच्चा-बच्चा सभी सुरक्षित

    1 day ago

    1

    0

    मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) अस्पताल में संभल की एक महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से 4 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें 2 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं। हाईरिस्क प्रेग्नेंसी होने के बावजूद मां और चारों बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं। टीएमयू अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा अग्रवाल ने बताया कि संभल के असमोली की रहने वाली अमीना (31) का काफी समय से इलाज चल रहा था। जांच और अल्ट्रासाउंड में पता चला था कि महिला के गर्भ में 4 भ्रूण पल रहे हैं। डॉक्टरों ने जोखिम को देखते हुए परिवार को 2 भ्रूण का गर्भपात कराने और 2 बच्चों को रखने की सलाह दी थी, लेकिन महिला और उसके परिवार ने चारों बच्चों को जन्म देने का फैसला किया। 5 दिन में 4 बच्चों को जन्म दिया डॉक्टरों के अनुसार, इसके बाद अमीना को लगातार मेडिकल निगरानी में रखा गया। समय-समय पर जांच की जाती रही। 6 मई को महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 9 मई को अमीना ने नॉर्मल डिलीवरी से एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद 14 मई को फिर नॉर्मल डिलीवरी हुई, जिसमें एक बेटा और दो बेटियों का जन्म हुआ। डॉ. शिप्रा अग्रवाल ने बताया कि जन्म के समय एक नवजात कमजोर था, इसलिए उसे कुछ समय के लिए वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। हालांकि अब मां और चारों बच्चों की हालत में काफी सुधार है और सभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पूर्व मंत्री का हथौड़े से सिर फोड़ा:ताबड़तोड़ वॉर कर घायल किया, घर के बाहर वॉक कर रहे थे
    Next Article
    लखनऊ में पहली बार बिना ब्लड ट्रांसफ्यूजन हुआ लीवर ट्रांसप्लांट:कॉरपोरेट हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सफल सर्जरी, 8 दिन बाद मिली अस्पताल से छुट्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment