Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने भाई के अपहरण, संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप:सुल्तानपुर में पीड़िता ने DM-SP से न्याय की लगाई गुहार

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के धम्मौर थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने निःसंतान भाई के अपहरण और उसकी पैतृक संपत्ति पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शुक्रवार को जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है। शिकायतकर्ता श्रीमती पत्नी राम अशीष ने बताया कि उनके भाई रामबोध निवासी ग्राम पूरे अल्पी मिश्र का पुरवा, मौजा भांटी निःसंतान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी सालिकराम और उनके सहयोगियों ने साजिश रचकर 7 जुलाई 2025 को रामबोध का अपहरण कर लिया, ताकि उनकी चल-अचल संपत्ति पर कब्जा किया जा सके। पीड़िता का कहना है कि अपहरण की सूचना देने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। बाद में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर केवल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की जा सकी। आरोप है कि विपक्षी रामबोध की करीब 5-6 बीघा जमीन पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि विपक्षियों ने खेत में बोई गई 40-50 कुंतल धान की फसल काट ली है और अब वे सरसों तथा गेहूं की फसल को भी जबरन काटने की फिराक में हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है और उनके बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची जा रही है। इस मामले में पीड़िता ने उच्च न्यायालय लखनऊ में एक रिट याचिका (संख्या: CRLP/10310/2025) दाखिल की है। न्यायालय ने संबंधित थाने से अन्वेषक अधिकारी को शपथ पत्र दाखिल करने का आदेश भी पारित किया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया है कि उनकी गेहूं की फसल को कटने से बचाया जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच के बाद उचित कदम उठाने की उम्मीद जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुपयों के लेनदेन विवाद में युवक की लाठी-डंडों से पिटाई:फर्रुखाबाद में दुकानदार और उसके साथियों ने पीटा, वीडियो आया सामने
    Next Article
    शाहजहांपुर में अंतिम मतदाता सूची जारी:डीएम ने राजनीतिक दलों से की चर्चा, 19 लाख मतदाता, सूची की जानकारी जनता को देने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment