Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में अंतिम मतदाता सूची जारी:डीएम ने राजनीतिक दलों से की चर्चा, 19 लाख मतदाता, सूची की जानकारी जनता को देने के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर बैठक की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश मिश्रा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अंतिम मतदाता सूची जारी करने और उसकी शुद्धता पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि समीक्षा के दौरान लाखों दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया गया है। जिले में अब 19 लाख मतदाताओं के साथ अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता को सूची की जानकारी सरल तरीके से उपलब्ध कराई जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में अक्टूबर 2025 से शुरू हुए विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची का व्यापक पुनरीक्षण किया गया। इसमें घर-घर सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों का निस्तारण शामिल रहा। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में 'नो-मैपिंग' और 'लॉजिकल विसंगतियों' वाले मतदाताओं को चिन्हित किया गया। इन्हें नोटिस जारी कर सुनवाई के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची की शुद्धता ही निष्पक्ष चुनाव की नींव है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर पात्र नागरिक का नाम सूची में सुनिश्चित किया जाए और अपात्र नामों को हटाने में पूरी सावधानी बरती जाए। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश मिश्र ने समीक्षा के दौरान बताया कि पूरी प्रक्रिया में लाखों दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता को भी सूची की जानकारी सरल तरीके से उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे। बैठक में यह भी बताया गया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया गया और विभिन्न स्तरों पर बैठकें कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सराहा गया, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई भी की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला ने भाई के अपहरण, संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप:सुल्तानपुर में पीड़िता ने DM-SP से न्याय की लगाई गुहार
    Next Article
    अयोध्या में मनरेगा मजदूरों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य:1.33 लाख में से 1.14 लाख का सत्यापन, बिना KYC काम मुश्किल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment