Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में बेकाबू ट्रक ने हाइट गेज तोड़ा:फल विक्रेता जख्मी, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

    8 hours ago

    1

    0

    उन्नाव शहर में देर रात एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने हाइट गेज तोड़ दिया। इसके बाद ट्रक ने एक फल विक्रेता के ठेले को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में 60 वर्षीय फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। घायल फल विक्रेता की पहचान प्रयाग नारायण खेड़ा निवासी 60 वर्षीय राम कुमार कश्यप के रूप में हुई है। वह शहर के मोती नगर में शगुन स्वीट्स के पास फल का ठेला लगाते हैं। बताया गया कि राम कुमार देर रात ठेला लगाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। तभी हरदोई पुल के पास जॉनसन पब्लिक स्कूल के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलने पर राम कुमार के परिजन मौके पर पहुंचे। उनके बेटे ने गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर कानपुर रवाना हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक लखनऊ बाईपास की ओर से हरदोई पुल की तरफ जा रहा था। रास्ते में ट्रक ने हाइट गेज को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद ट्रक आगे बढ़ा और फल विक्रेता के ठेले को टक्कर मार दी। इस घटना से मौके पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर भी जानकारी जुटा रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली सीके मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडा कर्मचारी संगठन के चुनाव में सचिन शर्मा अध्यक्ष बने:120 कर्मचारियों ने डाले वोट, रोहित कुमार 2 वोट से जीते; सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र
    Next Article
    महिला ने बेटे-पोते पर डाला तेजाब, फिर किया सुसाइड:मेरठ में पेंशन के पैसों को लेकर लेकर परिवार में झगड़ा होता था, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment