Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने डॉक्टर पति समेत 12 पर लगाए गंभीर आरोप:जबरन गर्भपात कराने की कोशिश, हालत बिगड़ने पर घर से निकाला

    5 hours ago

    1

    0

    बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की एक डॉक्टर विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के 11 अन्य सदस्यों सहित कुल 12 लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों में दहेज उत्पीड़न, मारपीट, दुष्कर्म का प्रयास, अवैध संबंध और गर्भपात कराने की साजिश शामिल है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बाबूगढ़ पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 9 जुलाई 2022 को दिल्ली के पश्चिमी ज्योतिनगर, शाहदरा निवासी एक डॉक्टर से हुआ था। शादी में उसके पिता ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए थे। विवाह के कुछ समय बाद उसे पति के एक युवती से अवैध संबंध होने की जानकारी मिली। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज में दिल्ली में एक अतिरिक्त फ्लैट की मांग की। यह मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि 15 जनवरी 2024 को दिल्ली स्थित आवास पर दो आरोपियों ने उसे कमरे में अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह पति के साथ हरियाणा के जींद में रहने लगी, लेकिन वहां भी उत्पीड़न जारी रहा। गर्भावस्था के दौरान उसे जबरन दवाएं देकर गर्भपात कराने की कोशिश की गई। हालत बिगड़ने पर उसे घर से निकाल दिया गया। मायके पक्ष ने उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसकी और गर्भस्थ शिशु की जान बची। 5 दिसंबर 2024 को उसने एक पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी के जन्म से ससुराल पक्ष नाराज हो गया और उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं ली। विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया है कि 18 जून 2025 को ससुराल पक्ष के लोग उसके मायके पहुंचे और दोबारा फ्लैट की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की।थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में मनाई जा रही रंगभरनी एकादशी:वैष्णव परंपरा में पूजा-पाठ के बाद शुरू हुआ उत्सव, श्रद्धालु रंग और भक्ति में सराबोर
    Next Article
    मेसी का खुलासा- स्पेन से खेलने का ऑफर ठुकराया:अंग्रेजी न सीख पाने का आज भी मलाल, बोले- भाषा की कमी से कई बड़े लोगों से खुलकर बात नहीं कर सका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment