Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने किया था सुसाइड, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि:पति के जुए की लत से था कर्ज, CCTV फुटेज में भी अकेले कमरे में जाती दिखी

    6 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के कोतवाली नगर इलाके में मंगलवार की सुबह कमरे में विवाहिता का शव लटकता हुआ मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने अहम खुलासा किया है। मृतका के परिवार वालों के हत्या के आरोपों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खारिज करते हुए आत्महत्या की जाने की पुष्टि की है। वहीं एक सीसीटीवी फुटेज ने भी महिला को अकेले कमरे में जाने की पुष्टि की है। हालांकि पुलिस ने परिवार की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला त्रिवेदी कॉलोनी की है। यहां मूल रूप से पिसावा क्षेत्र के ग्राम बलियापुर निवासी रागिनी की शादी वर्ष 2016 में शिक्षक अतुल मिश्रा के साथ हुई थी। मंगलवार को रागिनी का शव घर के अंदर फांसी के फंदे लटकता हुआ मिला था, जिसके बाद सर से खून निकलना और घर में टूटी चूड़ियों के मिलने का आशंका के बाद परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए शिक्षक पति अतुल मिश्रा सास विमला मिश्रा और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सुसाइड आने के बाद परिवार के आरोप खारिज हो गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट हुआ है की मृतका नींद की गोलियों का भी सेवन करती थी। पुलिस की पहली जांच में या भी साफ हुआ है कि आरोपी शिक्षक पति जुएं सट्टे का आदी था, जिसके चलते उस पर काफी कर्ज भी था। प्रभारी निरीक्षक अनूप शुक्ल ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मिले साक्ष्यों और बयानों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतका की मौत के बाद उसके दोनो बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से बेसुध है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में लिया है जिसमें मृतका कमरे के अंदर अकेले जाते हुए दिखाई दे रही है। वहीं घर में अन्य सदस्य अपने कामों पर बाहर निकल चुके थे। फिलहाल इस उलझी हुई गुत्थी को पुलिस सुलझाने में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा:मट्‌ठा लेने के बहाने घर में घुसा, छोटे भाई ने देखी थी घटना, 25 हजार जुर्माना
    Next Article
    India AI Summit 2026 Live: एआई से सिर्फ इनोवेशन नहीं, सेफ स्पेस का भी हो निर्माण- इमैनुएल मैंक्रों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment