Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने पति-सास पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप:बागपत में 5 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत में एक महिला ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने महिला थाना बागपत में अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 10 फरवरी 2023 को रीति-रिवाज के साथ हुई थी। इस शादी में उसके परिवार ने लगभग 25 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के दौरान ससुराल पक्ष को नकद राशि, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान भी दिया गया था। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसके पति और सास ने लगातार 5 लाख रुपये के अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसे कई बार भूखा भी रखा गया। पीड़िता ने बताया कि उसने अपने वैवाहिक जीवन को बचाने के लिए यह सब सहन किया। हालांकि, ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। बच्चे के जन्म के बाद भी उत्पीड़न जारी रहा और उसे नवजात शिशु के साथ घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह अपने मायके पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति और सास द्वारा उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे वह और उसका परिवार भयभीत है। कोतवाली प्रभारी मधु ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर हत्याकांड: राजकुमार चौहान के हत्यारों को फांसी की मांग:जन जनवादी पार्टी ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    निखिल पवार को UPSC में 615वीं रैंक मिली:गोविंदपुरम में घर पहुंचने पर हुआ स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment