Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने युवती को सड़क पर पीटा, VIDEO:मैनपुरी में ई-रिक्शा चालक महिला का आरोप, पड़ोसन ने सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा

    14 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला द्वारा युवती के साथ सड़क पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला दूसरी महिला को सड़क पर गिराकर उसके साथ मारपीट करती हुई दिखाई दे रही है। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर निवासी ज्योति पत्नी मुनीश ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति कैंसर से पीड़ित है। वह अपने बच्चे के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला गोवर्धन में किराए के मकान में रहती है और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती है। 4 तस्वीरें देखिए- ज्योति का कहना है कि उसके घर के पास रहने वाली सुनीला यादव ने बिना किसी वजह के उसे जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दीं। जब उसने इसका विरोध किया तो सुनीला ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि महिला ने उसे सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़िता का कहना है कि मारपीट में उसके शरीर पर चोट के निशान आए हैं। उसे आरोपी महिला से जान-माल का खतरा भी है। उसने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता ज्योति ने बताया कि उसके पति कैंसर रोग से पीड़ित है इसलिए वह ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करती है। लेकिन आरोपी महिला उसको अक्सर जाति सूचक गालियां देकर अपमानित करती है। पीड़िता ने मामले की थाने पर शिकायत करके महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, उसका कहना है कि उसकी महिला से जान माल का खतरा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में जमानत पर छूटे आरोपी की गोली मारकर हत्या:दोस्तों ने शराब पार्टी के बहाने बुलाया था, पांच साल पहले किया था प्रेमिका का मर्डर
    Next Article
    23 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट केस में दोषी:फर्रुखाबाद में दिनेश कुमार को सजा, 15 जुलाई को सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment