Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला पर पति को जिंदा जलाने का आरोप:महराजगंज में पति-पत्नी के बीच विवाद, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बासपारकोठी टोला पिपरा गांव में सोमवार देर रात एक भयावह घटना सामने आई। 55 वर्षीय सुमित्रा पर अपने 60 वर्षीय पति रामपति को जिंदा जलाने का आरोप है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि सुमित्रा ने पहले पति पर हमला किया और फिर कमरे में आग लगा दी। आग लगाने के बाद कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर ताला लगा दिया और मौके से दूसरे गांव की तरफ फरार हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना घर से उठते धुएं को देखकर आसपास के ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर रामपति का जला हुआ शव मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, सुमित्रा पहले भी अपने पति पर चाकू से हमला कर चुकी थी। हालांकि उस समय मामला शांत हुआ था, लेकिन इस बार विवाद ने भयावह रूप ले लिया। पुलिस की कार्रवाई और जांच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी महिला की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने कहा कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ एयरपोर्ट पर खाड़ी उड़ानों की आंशिक बहाली:दुबई एयरस्पेस बंद, आठ फ्लाइट्स से मिली राहत
    Next Article
    शाहजहांपुर में पुलिस पर मारपीट का आरोप:होली पर्व पर खाली मकान में गाना गाने का आयोजन, पीड़ित बोले-पुलिसकर्मियों ने आते ही लाठी चला दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment