Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला से चेन लूट मामले में इटावा का आरोपी गिरफ्तार:मैनपुरी में सीसीटीवी से बदमाशों तक पहुंची पुलिस, मुठभेड़ में लगी गोली; चौकी प्रभारी भी घायल

    19 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में महिला से सोने की चेन लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि मुठभेड़ के दौरान चौकी प्रभारी को भी चोट आई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला लुदपुरा निवासी अबरार पुत्र इरफान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, दो बाइक और 16,275 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल उसके दो साथी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। 3 अक्टूबर को महिला से छीनी थी सोने की चेन घटना 3 अक्टूबर को मैनपुरी सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया रोड स्थित भदावर हाउस के पास हुई थी। महिला से सोने की चेन छीनने की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था। एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान वारदात में इस्तेमाल बाइक के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम वाहन की जानकारी जुटाते हुए इटावा तक पहुंची और वहां से घटना में इस्तेमाल वाहन बरामद किया। इसके बाद पुलिस बदमाशों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी। चेकिंग के दौरान बाइक फिसली, पुलिस पर फायरिंग पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर को करीब एक बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक बाइक से कोतवाली क्षेत्र से एलाऊ की तरफ जा रहा है। सूचना के आधार पर एलाऊ पुलिस टीम ने भरतपुर तिराहा-किशनी रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगा। इसी दौरान उसकी बाइक फिसल गई और वह नीचे गिर गया। पुलिस का कहना है कि बाइक से उतरने के बाद आरोपी ने टीम पर दो फायर किए। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। इस दौरान एक गोली अबरार के पैर में लगी। मुठभेड़ में चौकी प्रभारी को भी चोट आई। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी जागीर भेजा गया। 315 बोर का तमंचा, कारतूस और दो बाइक बरामद पुलिस की पूछताछ में अबरार ने 3 अक्टूबर को कृष्णा नगर क्षेत्र में महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर करना स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक, उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, 16,275 रुपए और दो बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, अबरार के खिलाफ इटावा में करीब पांच मुकदमे भी दर्ज हैं। पूछताछ में अबरार ने बताया कि उसके साथियों ने उसे करीब 16 हजार रुपए दिए थे। चेन मिलने के बाद बाकी रकम का हिसाब करने की बात हुई थी। अब पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराब की दुकान के सामने बाइक हटाने को लेकर मारपीट:गोंडा में हॉकी-लाठी से युवक पर हमला, सिर फटने से घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती
    Next Article
    सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण:झांसी में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग, स्वरोजगार पर मिलेगा प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment