Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण:झांसी में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग, स्वरोजगार पर मिलेगा प्रशिक्षण

    19 hours ago

    1

    0

    झांसी में सहकार भारती के झांसी विभाग की ओर से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के प्रशिक्षण, संगठनात्मक विकास तथा सहकारिता के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया जाएगा। अभ्यास वर्ग आठ अक्टूबर से शुरू होगा। इसमें सहकारिता के मूल सिद्धांतों, संगठनात्मक कार्यपद्धति, सामाजिक सहभागिता और रोजगारपरक गतिविधियों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशेष रूप से महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सदस्यों, युवाओं और पुरुषों को सहकारिता के माध्यम से स्वरोजगार, आर्थिक आत्मनिर्भरता और संगठनात्मक क्षमता विकसित करने की जानकारी दी जाएगी। विभिन्न सत्रों में विषय विशेषज्ञ और वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे। प्रतिभागियों को स्वयं सहायता समूहों के संचालन, रोजगारपरक गतिविधियों और सहकारिता क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी भी दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार अभ्यास वर्ग का उद्देश्य सहकारिता के माध्यम से समाज में आर्थिक स्वावलंबन और संगठनात्मक क्षमता को बढ़ावा देना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला से चेन लूट मामले में इटावा का आरोपी गिरफ्तार:मैनपुरी में सीसीटीवी से बदमाशों तक पहुंची पुलिस, मुठभेड़ में लगी गोली; चौकी प्रभारी भी घायल
    Next Article
    बंदी की मौत मामले में SIT ने आगे बढ़ाई जांच:संतकबीर नगर में दो डॉक्टरों से 4 घंटे पूछताछ, वीडियोग्राफी के बीच बयान दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment