Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के बाजारों में एडीजी ने निकाला फ्लैग मार्च:आबूलेन, सदर और सर्राफा बाजार में सुरक्षा परखी, 112 पर सूचना देने की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    त्योहारों से पहले मेरठ के बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए बुधवार को एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने आबूलेन, सदर बाजार और सदर सर्राफा बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीजी ने व्यापारियों और खरीदारी करने पहुंचे लोगों से बातचीत की। बाजारों में भीड़, वाहनों की पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। एडीजी ने कहा कि त्योहारों पर बाजारों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। पुलिस गश्त के साथ सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी होगी। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर डायल 112 पर सूचना देने की अपील की। आबूलेन से सदर थाने तक निकाला फ्लैग मार्च फ्लैग मार्च आबूलेन से शुरू हुआ। यह फव्वारा चौक, शिव चौक तिराहा और सदर मुख्य बाजार होते हुए सदर थाने पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान एसपी देहात अभिजीत कुमार, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, सीओ कैंट संजय गुप्ता, सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश और सीओ ऑफिस सौम्या सिंह मौजूद रहीं। एडीजी ने रास्ते में कई जगह रुककर बाजार की सुरक्षा व्यवस्था और व्यापारियों की समस्याएं जानीं। एक मूर्ति की दुकान पर रुककर दुकानदार से कारोबार का हाल पूछा। खरीदारी करने पहुंचे लोगों से भी बातचीत की। व्यापारी नेता सरदार राजबीर सिंह, सुनील दुआ और आकाश खन्ना ने उन्हें बाजार की स्थिति बताई। कई जगह व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। बाजार के बाहर होगी पार्किंग, जाम से मिलेगी राहत बाजारों में भीड़ और वाहनों की पार्किंग को लेकर एडीजी ने अधिकारियों से सवाल किए। उन्होंने पूछा कि त्योहारों में बाजारों को जाम से बचाने के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं। एसपी सिटी और सीओ कैंट ने बताया कि बाजार के आसपास कई जगह नि:शुल्क पार्किंग की व्यवस्था है। अगले दो दिनों में वाहनों को बाजार के अंदर खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। ग्राहकों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े कराए जाएंगे। इससे बाजार में पैदल चलने और खरीदारी करने वालों को परेशानी नहीं होगी। सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी दैनिक भास्कर से बातचीत में एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट है। छह नवंबर को धनतेरस से त्योहारों का सिलसिला शुरू होगा। इसके बाद छोटी और बड़ी दीपावली, छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा के आयोजन होंगे। सभी मंदिरों और प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बाजारों में पुलिस की पेट्रोलिंग और गश्त बढ़ाई गई है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। व्यापारियों से भी कहा गया है कि ग्राहकों के वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़े कराएं। एडीजी ने लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कहीं कोई परेशानी या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल डायल 112 पर सूचना दें। मिशन शक्ति केंद्र में शिकायत रजिस्टर जांचा फ्लैग मार्च के बाद एडीजी सदर थाने पहुंचे। यहां उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र में शिकायत रजिस्टर देखा। महिला दरोगा से शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। एक शिकायत पर हुई कार्रवाई जानने के लिए एसपी देहात अभिजीत कुमार से फोन पर बात कराई। एडीजी ने सीओ कैंट संजय गुप्ता से तीन और चार नवंबर को दर्ज शिकायतों का फीडबैक मांगा। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं को खुद फोन करें और शिकायत पर हुई कार्रवाई के साथ उनकी संतुष्टि की जानकारी लें। इसकी रिपोर्ट छह नवंबर को एडीजी कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा। अचानक निरीक्षण से सदर थाने में काफी देर तक हलचल रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार:लखनऊ में पति को देखने के बहाने घर में घुसा; पूछताछ में जुर्म कबूला
    Next Article
    माटीकला मेले में कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियों से बांधा समां:महाभारत-रामायण की झांकियां बनीं आकर्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment