Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला स्टेट कुश्ती में वाराणसी ने जीते चार पदक:62 किलो में कशिश को गोल्ड, चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर बनारस, पहले पर मेरठ

    3 hours ago

    1

    0

    भदोही में आयोजित अंडर-23 स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में वाराणसी की महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते। कशिश यादव ने 62 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि टीम ने कुल 70 अंक जुटाकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। मेरठ ने 140 अंक के साथ पहला और गोरखपुर ने 90 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बनारस को मिला तीसरा स्थान कुश्ती कोच गोरख यादव ने बताया- भारतीय कुश्ती महासंघ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ एवं भदोही कुश्ती संघ के तत्वाधान में 31 मई से 2 जून 2026 तक पुरुष, महिला अंडर 23 स्टेट कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन भदोही में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन वाराणसी की महिला कुश्ती टीम ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन के दम पर वाराणसी को तीसरा स्थान दिलाने में कामयाब रहीं। टीम की कोच खुशी यादव के नेतृत्व में महिला खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड और तीन ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम गोरख यादव ने बताया - अंडर-23 स्टेट चैम्पियनशिप में 62 किलो भार वर्ग में वाराणसी की कशिश यादव ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। इसके अलावा 55 किलो में रागिनी पासवान, 57 किलो में अंशु यादव और 59 किलो में खुशी चौहान ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर वाराणसी का नाम रौशन किया। अन्य पहलवानों को मिलेगा भरोसा महिला खिलाड़ियों की कोच खुशी यादव ने बताया - वाराणसी की बालिका पहलवानों ने मैट पर अच्छा प्रदर्शन किया। कुछ महत्वपूर्ण दांव नहीं लगा पाने से उन्हें ब्रॉन्ज से सन्तोंष करना पड़ा। पर लगातार प्रतियोगिताएं होने से उन्हें सीखने का मौयका मिल रहा है। इसके अलावा उनके प्रदर्शन से कुश्ती प्रतियोगिता में सेलेक्ट नहीं हो पा रही पहलवानों को भरोसा मिल रहा है और वो नित्य प्रेक्टिस कर खुद को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कुश्ती के लिए लगातार प्रतियोगिताओं का होना जरूरी है जो भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू के कार्यकाल में बढ़ गया है। जिससे खिलाड़ियों को अपना हुनर निखारने और देश के लिए पदक लाने का मौका बढ़ गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान शुरू:अगले एक सप्ताह तक चलेगा, पहले चरण में 10 चालकों का चालान
    Next Article
    जापान में इलाज के दौरान देवरिया के युवक की मौत:4 दिन से शव का इंतजार कर रहा परिवार, होटल में रसोइए का काम करते थे नंदलाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment