Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला टीचर की कार से कुचलकर बच्चे की मौत- हंगामा:लखनऊ में गुस्साए लोगों ने 3 को घेरा, आधे घंटे बंधक बनाकर रखा

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 8 साल के बच्चे की महिला टीचर की कार से कुचल कर मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी टीचर और कार सवार 2 अन्य महिला टीचरों को घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। महिला टीचरों को अपने साथ थाने ले गई। घटना आज शाम करीब 4:30 बजे मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के अमिलिहा खेड़ा गांव की है। मृतक की पहचान अर्जुन पुत्र टिंकल के रूप में हुई। सड़क किनारे खड़ा था बच्चा प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम को अर्जुन सड़क के किनारे खड़ा था। इस दौरान तेज रफ्तार वैगनआर कार ने उसे कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने कार चला रही महिला टीचर को पकड़ लिया। कार में 2 अन्य महिला टीचर भी सवार थीं। लोगों ने उन्हें भी घेरकर रोक लिया। रायबरेली से लौट रही थीं तीनों महिला टीचर पुलिस ने बताया कि तीनों महिला टीचर को लोगों से छुड़ाकर थाने ले जाया गया। पूछताछ में पता चला कि तीनों टीचर रायबरेली के स्कूल में पढ़ाती हैं। लखनऊ से कार से तीनों एक साथ स्कूल आती-जाती हैं। तीनों स्कूल से लौट रही थीं, इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तेलीबाग की रहने वाली है महिला टीचर पुलिस ने बताया कि आरोपी टीचर की पहचान रेनू संजीव कुमार पुत्री राममूर्ति निवासी गांधीनगर नियर जीएस पब्लिक स्कूल तेलीबाग के रूप में हुई है। रेनू और कार को कब्जे में ले लिया है। बच्चे के परिजन सीएचसी मोहनलालगंज में हैं। परिजनों से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 3 भाई-बहन में सबसे छोटा था अर्जुन टिंकल मजदूरी करते हैं। अर्जुन 3 भाई-बहन में सबसे छोटा था। उससे बड़ा भाई करन और बहन पल्लवी है। मां कमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। अर्जुन के शव को सीएचसी मोहनलालगंज ले जाया गया। वहां परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मां कमलेश पुलिसकर्मियों को पकड़ चीखने-चिल्लाने लगी। ----------------- खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 11 Km लंबा ग्रीन कॉरिडोर शुरू:10 लाख आबादी को फायदा, राजनाथ बोले- जल्द चालू होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:राहुल बोले- मोदी अब भारत के PM नहीं; नवाजुद्दीन ने 55 बीघा जमीन खरीदी; कुलदीप यादव की हल्दी में चहल जमकर नाचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment