Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में घर में अकेली थी बुजुर्ग महिला की मौत:दामाद ने गांव के व्यक्ति पर लगाया हत्या का आरोप, कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के थाना हजारा क्षेत्र के सिद्धनगर गांव में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के दामाद ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सिद्धनगर निवासी कमलजीत कौर (पत्नी बाबा सिंह) के रूप में हुई है। शनिवार रात वह घर पर अकेली थीं। उनकी बेटी रंजीत कौर और दामाद हरसिमरन सिंह गांव में आयोजित एक तिलक समारोह में गए हुए थे। देर रात जब दोनों वापस लौटे तो कमलजीत कौर का शव घर के भीतर पड़ा मिला। परिजनों का दावा है कि घर का सामान बिखरा हुआ था और महिला के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी शरद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी समेत कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि घर का सामान बिखरा होना लूट के इरादे से वारदात की ओर संकेत करता है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना के बाद सिद्धनगर गांव में दहशत और शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि मामला आपसी रंजिश का है या लूटपाट के दौरान विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में डॉक्टर से मांगी 15 लाख की रंगदारी:बदमाश बोला- मैं हिस्ट्रीशीटर हूं, पैसे नहीं भेजे तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा
    Next Article
    महिला टीचर ने सिपाही पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप:कहा- हाथ पकड़कर कमरे में खींचा, जान से मारने की धमकी दी; पति CRPF में तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment