Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला दिवस पर लुलु मॉल में 25 महिलाओं का सम्मान:एल्डा फाउंडेशन ने विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को किया सम्मानित

    8 hours ago

    1

    0

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी के लुलु मॉल में मंगलवार को 'एल्डा फाउंडेशन' की ओर से महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली 25 प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में मर्चेंट नेवी, स्वास्थ्य, शिक्षा, कला और समाजसेवा जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां शामिल रहीं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोक अदालत जज अमृता पांडे मौजूद रहीं। उन्होंने महिलाओं के संघर्ष और उनकी सफलता की सराहना करते हुए समाज में उनके योगदान को रेखांकित किया। वहीं, मुख्य वक्ता के तौर पर डॉक्टर प्रतिभा सिंह ने महिला स्वास्थ्य के गंभीर विषयों पर अपने विचार साझा किए और जागरूक रहने की अपील की। कथक की प्रस्तुतियों ने बांधा समां कार्यक्रम में सांस्कृतिक छटा भी देखने को मिली। अंजुल वाजपेई और पीयूष पांडे द्वारा पेश की गई मनमोहक कथक प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके साथ ही अलायना अहमद, नित्य सुंदरम और अन्य शिष्यों ने अपनी नृत्य कला से समारोह में चार चांद लगा दिए। ये लोग शामिल हुए एल्डा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉक्टर पूजा और उप सचिव मनीषा तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्य चिराग खान, ब्रेनी सक्सेना, सुजाता पॉल, गीतू टंडन और प्रवीण टंडन सक्रिय रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में 'वेरीफाई यू' के प्रखर पाठक और कौशिक का विशेष योगदान रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में नहर में गिरी बाइक, युवक लापता:14 घंटे बाद पहुंची SDRF, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
    Next Article
    डीएम ने शमशाबाद थाने का निरीक्षण किया:गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment